फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब भी 24 किसान लापता: किसी का भाई तो किसी का बेटा गायब, बेटियां पूछ रहीं- कहां हैं मेरे पापा

Thu, 11 Feb 2021 01:39 AM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha released List of missing farmers during Tractor Parade
ट्रैक्टर परेड की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुए बवाल के बाद से करीब 24 किसान अभी तक लापता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उन गायब किसानों की सूची बनाई है और उनके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन लापता किसानों की तलाश में परिजन उसी समय से भटक रहे है और वह कभी पुलिस के पास जाते है तो कभी अफसरों के पास जाकर अपनों को तलाश करने की गुहार लगाते है। लापता किसानों में कई ऐसे है, जिनके सहारे परिवार चल रहा है और वह अपने परिवारों के इकलौता सहारा है। 

Samyukt Kisan Morcha released List of missing farmers during Tractor Parade
कुंडली बॉर्डर पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के बाद सैंकड़ों किसानों के गायब होने की बात कही गई थी और उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की गई। जिनमें से 115 किसानों की सूची दिल्ली सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को सौंपी थी। लेकिन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व यूपी के कई किसान है, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उन किसानों की सूची तैयार कराई है, जिससे उनको तलाश किया जा सके। क्योंकि उनकी तलाश पिछले कई दिनों से परिवार वाले भी कर रहे है। 

Samyukt Kisan Morcha released List of missing farmers during Tractor Parade
कुंडली बॉर्डर पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

लापता 24 किसानों में 17 पंजाब के रहने वाले है तो पांच किसान हरियाणा के रहने वाले है और राजस्थान व दिल्ली के एक-एक किसान है। हरियाणा के किसानों में एक सोनीपत, तीन जींद व एक हिसार का रहने वाला है। पंजाब के कई किसानों के परिजनों को यह जरूर बताया गया कि वह जेल में बंद है लेकिन दिल्ली पुलिस की सूची में उनका नाम नहीं होने से परिजनों की चिंता ज्यादा बढ़ गई है। अब वह अपनों का पता लगाने में इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha released List of missing farmers during Tractor Parade
ट्रैक्टर परेड की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विजेंद्र की तलाश में पुलिस के पास चक्कर काट रहा परिवार
जींद जिले के कंडेला गांव के रहने वाले 30 वर्षीय विजेंद्र के भाई सुरेंद्र ने बताया कि विजेंद्र 24 जनवरी को अन्य किसानों के साथ आंदोलन में शामिल होने गया था। यह बताया गया कि उनका काफिला टिकरी बार्डर पर पहुंचा था। इसके बाद उसे 26 जनवरी को नांगलोई के क्षेत्र में देखा गया लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। विजेंद्र के बारे में पता लगाने वह पुलिस के पास भी गए। बावजूद इसके विजेंद्र का कुछ पता नहीं लग रहा है। परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सुरेंद्र का कहना है कि विजेंद्र खेती करता है और उनके परिवार में खेती से ही गुजारा चलता है। विजेंद्र के गायब होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है।

विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha released List of missing farmers during Tractor Parade
ट्रैक्टर परेड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

परिवार का मुखिया ही लापता, बच्चे तलाश में जुटे 
जींद के गांव मांडी खुर्द से 43 वर्षीय राजवीर यह कहकर गया था कि वह किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहा है। राजवीर के परिवार में तीन बेटी व एक बेटा के अलावा उनकी पत्नी हैं। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही हैं कि आखिर राजवीर कहां चला गया। उन्होंने अलेवा थाना के अलावा किसानों के चल रहे धरनों पर भी पता किया लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। जिन किसानों के साथ वह गया था, उन्हें भी राजवीर के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। पूरे परिवार का पालन पोषण राजवीर करते है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed