{"_id":"585b9b9b4f1c1b501ae3939b","slug":"sachin-tendulkar-gets-emotional-after-watching-aamir-khan-movie-dangal-on-phogat-sisters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले दंगल देखने खुद पहुंचे महावीर फोगट, भावुक होकर दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलीज से पहले दंगल देखने खुद पहुंचे महावीर फोगट, भावुक होकर दिया ये बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज होने से पहले 'दंगल' देखने के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदूलकर पहुंचे तो वे भावुक हो गए। जानिए इस मौके पर 'आमिर खान' ने क्या बात कही?
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव बलाली की फौगाट सिस्टर्स पर बनी फिल्म कल रिलीज होने जा रही है। इससे पहले स्कीनिंग पर सचिन तेंदूलकर पहुंचे तो वे मूवी देखकर भावुक हो गए। यहां तक की खुद फौगाट फैमिली के हर सदस्य की आंखें भी फिल्म देखने के बाद नम हो गई, हालांकि इन नम आंखों में सफलता का मुकाम हासिल करने की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
स्क्रिनिंग को लेकर जब अमर उजाला के पत्रकार ने फिल्म के मुख्य किरदार महावीर फौगाट से बात की तो उन्होंने कहा फिल्म देखकर वो खुद भी भावुक हो गए। महावीर ने कहा कि उन्होंने बेशक मेहनत की हो, मगर इस मेहनत को सफल गीता-बबीता ने बनाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी हस्तियों ने जब उन्हें एक प्रेरणादायक प्रतिभा वाला बताया तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
गीता व बबीता फौगाट की मां दयाकौर भी फिल्म देखने के दौरान भावुक हो गई। दयाकौर ने बताया कि शुरुआत में तो जब उनके पति महावीर ने बेटियों को सफल बनाने के लिए सख्ती की तो उनके मन में दया का भाव आता था, मगर परिवार के सपने के बारे में सोचकर ममता का गला घोंटना पड़ा। अब परिवार के साथ-साथ उनके पति का सपना भी साकार हो गया।
विज्ञापन
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
अमर उजाला पत्रकार ने फौगाट सिस्टर्स से भी बातचीत की। इस दौरान अंर्तराष्ट्रीय महिला पहलवान दोनों बहनों गीता व बबीता फौगाट ने हर देशवासी से बेटियों को बोझ की बजाय अभिमान समझने की अपील की है। फौगाट बहनों ने हर माता-पिता से आह्वान किया कि है कि बेटियां भी परिवार का ताज होती है और अपनी सफतला से परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर सकती है।