CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरों ने दीवार में सेंधमारी करके चोरी का प्रयास किया। वारदात हरियाणा के जींद में घटी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर के छोटूराम किसान कॉलेज के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मिनी शाखा खोली गई है।
CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद
चोरों ने शनिवार मध्यरात्रि बैंक के मुख्य गेट के साथ लगती खिड़की के पास से दीवार को तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने बैंक की दीवार को दो जगह से तोड़ा। चोरों ने बैंक के अंदर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। अंदर घुसकर बैंक में रखे कंप्यूटर तथा अन्य उपकरणों की वायरों को तोड़ दिया और अन्य उपकरणों के साथ भी तोड़फोड़ की।
CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद
इसी दौरान क्षेत्र में रात को गश्त कर रहा चौकीदार श्याम बहादुर वहां पर पहुंच गए। जब उसने बैंक के अंदर से कुछ तोड़ने की आवाज सुनाई दी तो वह बैंक के पास जाकर देखा। उसने जब बैंक के अंदर आवाज दी तो चोर पीछे के रास्ते से बनाए दीवार के सुराग से निकलकर फरार हो गए।
CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद
चौकीदार श्याम बहादुर ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में घटना की सूचना पाकर डीएसपी विजेंद्र बलहारा, शहर थाना प्रभारी संदीप हुड्डा व एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद
बैंक अधिकारियों के अनुसार शनिवार रात को बैंक के लाकर्स में लगभग आठ लाख रुपये की नकदी थी। चोरों ने घुसते ही पहले बैंक के कार्यालय के अंदर लगे वायरों को तोड़ा। वायरों को तोड़ने का मुख्य मकसद शायद सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को बंद करना था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। चोर जब तक चोर बैंक के लाकर्स तक पहुंचते तब तक चौकीदारी वहां पर पहुंच गया और उसके बाद वह खेतों के रास्ते होते हुए फरार हो गए।