दिल दहलाने वाला हादसा, पूरा परिवार खत्म
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दहलाने वाले हादसे में हंसता-खेलता पूरा परिवार खत्म हो गया। 4 लोग मारे गए।
दिल दहलाने वाला हादसा, पूरा परिवार खत्म
हादसा, गांव दप्पर के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और होंडा सिटी कार की भिड़ंत से हुआ।
इससे कार सवार एक उद्योगपति, उनकी पत्नी, उनके पिता तथा कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
दिल दहलाने वाला हादसा, पूरा परिवार खत्म
जानकारी के अनुसार आलोक जैन (52), पत्नी कल्पना जैन (50), पिता अजीत प्रसाद (74) निवासी मॉडर्न हाउसिंग कॉम्पलेक्स दिल्ली में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। दप्पर के नजदीक पहुंचे तो अचानक कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार दायीं तरफ डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जा पहुंची।
दिल दहलाने वाला हादसा, पूरा परिवार खत्म
चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की कुरुक्षेत्र डिपो की बस (एचआर 65- 8907) से उसकी भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में मरने वाले आलोक जैन और उनकी पत्नी कल्पना जैन।
दिल दहलाने वाला हादसा, पूरा परिवार खत्म
भिड़ंत इतनी जोरदार भी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार के ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे अजीत प्रसाद का शव बुरी तरह क्षत-विक्षिप्त हो गया।