हाल ही में पहलवान साक्षी मलिक की शादी हुई और 8 दिन के अंदर ही उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली गई। एक शख्स है, जो उनके लिए लकी साबित हुआ।
दरअसल, रियो ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वालीं भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक विश्व रैंकिंग में अपने भारवर्ग 58 किग्रा में शीर्ष पांच में पहुंच गईं हैं। साक्षी के भारवर्ग में जापान की काओारी इचो दुनिया में नंबर एक पर हैं।
दूसरी ओर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से जारी रैंकिंग में पुरुष फ्री स्टाइल में संदीप तोमर भी 57 भारवर्ग में सातवें नंबर पर आ गए हैं। जबकि संदीप के भारवर्ग में जार्जिया के व्लादिमीर खिनचेगशविलिी शीर्ष पर हैं जिन्होंने प्रो रेसलिंग लीग में भी भाग लिया था।
4 of 5
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि साक्षी विवाह की वजह से एशियाई चैंपियनशिप में नहीं उतर रहीं, लेकिन वह कुश्ती को लेकर गंभीर हैं और आने वाले समय में वह रैंकिंग में लंबी छलांग लगाएंगी।
5 of 5
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
गौरतलब है कि साक्षी महिक कुछ ही दिन पहले ही पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। ऐसे में उनकी शादी और सत्यव्रत कादियान उनके लिए लकी साबित हुए हैं कि उनके इतनी बड़ी उपलब्धि हाथ लगी।