फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरदास मान के बेटे गुरिक मान संग हुई सिमरन कौर मुंडी की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 01 Feb 2020 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Feb 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Renowned Singer Gurdas Maan's Son Gurickk Maan to marry Simran Kaur Mundi
Wedding - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध गायक गुरदास मान के बेटे गुरिक मान और पूर्व मिस इंडिया और अदाकार सिमरन कौर मुंडी शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गए। माल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दोनों का आनंद कारज हुआ। इसके बाद होटल नीमराणा में करीब 600 मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया। आइए देखते हैं आनंद कारज की खूबसूरत तस्वीरें...

Renowned Singer Gurdas Maan's Son Gurickk Maan to marry Simran Kaur Mundi
Wedding - फोटो : अमर उजाला

विवाह समारोह के लिए गुरदास मान गुरुवार को ही पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ पटियाला पहुंच गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मान परिवार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। बेटे के आनंद कारज के बाद जैसे ही गुरदास मान बाहर पहुंचे तो गुरुद्वारा परिसर में लोगों ने उन्हें घेर लिया। गुरदास मान ने भी किसी को निराश नहीं किया और प्रशंसकों के साथ खूब सेल्फी खिंचवाई।

Renowned Singer Gurdas Maan's Son Gurickk Maan to marry Simran Kaur Mundi
Wedding - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर सिमरन कौर मुंडी मैरून व गुलनारी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी में पहुंचे खास मेहमानों में जस्सी गिल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, गुग्गू गिल, कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, कामेडियन कपिल शर्मा, एमी विर्क, गायक मीका, अदाकारा प्रीति स्प्रू शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Renowned Singer Gurdas Maan's Son Gurickk Maan to marry Simran Kaur Mundi
Wedding - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि गुरिक और सिमरन कौर पिछले कुछ सालों से रिलेशन में थे। अकसर दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए शेयर भी करते रहते हैं। गुरिक मान पिछले काफी समय से मुंबई में ही रह रहे हैं। वह गुरदास मान के नए गीत पंजाब साथ में सामने आए थे। उन्होंने ही इस गीत का वीडियो फिल्मांकन किया था।

विज्ञापन
Renowned Singer Gurdas Maan's Son Gurickk Maan to marry Simran Kaur Mundi
- फोटो : अमर उजाला

संजय वजीरानी ने उठाया कैटरिंग का जिम्मा 
दीपिका-रणबीर की शादी में जिस संजय वजीरानी ने कैटरिंग की थी, शुक्रवार को गुरदास मान के बेटे गुरिक मान की शादी में भी उन्होंने ही मेहमानों के लिए खाना बनाया। हाई प्रोफाइल मेहमानों को उनकी पसंद की शानदार डिशेज परोसी जा सकें, इस बात पर पूरा ध्यान दिया गया था। सभी मेहमानों को बैठाकर खाना सर्व किया गया। इसके लिए टेबलों को बेहद शानदार ढंग से सजाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed