फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेपी आत्रेय टूर्नामेंटः बुमराह और चहल ने उड़ाई DDCA की गिल्लियां, देखिए

Fri, 16 Sep 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
reliance team wins first match due to jaspreet bumrah and yujvendra chahal bowling
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी ने रिलायंस टीम को जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच जीता दिया। देखिए तस्वीरें।

reliance team wins first match due to jaspreet bumrah and yujvendra chahal bowling
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया जेपी अत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में वीरवार को रिलायंस और डीडीसीए की टीमों केबीच खेला गया। इस मैच में रिलायंस ने डीडीसीए को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैच में जीत दर्ज करने के बाद रिलायंस ने चार अंक हासिल किए।
reliance team wins first match due to jaspreet bumrah and yujvendra chahal bowling
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
मैच में टॉस जीतकर रिलायंस का पहले क्षेत्ररक्षण किए जाने का फैसला सही साबित हुआ। जसप्रीत बुमरा, दीपक पुनिया, यजुविंदर चहल ने शानदार और कसी हुई गेंदबाजी की। इसकी का नतीजा रहा कि  एक समय डीडीसीए ने 93 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद मनन शर्मा और शिवम शर्मा ने आठवे विकेट के लिए 44 रनों की अहम साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
reliance team wins first match due to jaspreet bumrah and yujvendra chahal bowling
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
डीडीसीए की पूरी टीम 49.2 ओवर में 179 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए जबकि दीपक पुनिया और युद्धविंदर चहल को दो दो विकेट लिए। रिलायंस की टीम 40 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। अक्षदीप नाथ ने टीम के लिए 102 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेली जबकि दीपक पुनिया ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। डीडीसीए के  लिए शिवम शर्मा और मनन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
reliance team wins first match due to jaspreet bumrah and yujvendra chahal bowling
चंडीगढ़ में खेला गया जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
दिन में टूर्नामेंट का दूसरा मैच जीएमएसएसएस 26 स्थित एलआइसी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में इंडियन ऑयल ने मिनर्वा एकेडमी को 27 रन से हरा दिया। मैच में मिनर्वा एकेडमी ने टॉस जीता। इंडियन ऑयल की टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनर्वा की टीम 224 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed