फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कोरोना काल में 'रावण' ने बदला भेष, मास्क पहन सड़कों पर दे रहा खास संदेश

Fri, 23 Oct 2020 06:35 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Ravana aware to people about traffic rules in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो अजय वर्मा)

कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया है। लोगों की जीवन शैली और खान-पान पर कोरोना का असर हुआ है। तमाम एहतियात लोग अपना रहे हैं। कोरोना के बीच चंडीगढ़ से भी कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं हैं। यहां मास्क लगाए हुए 'रावण' लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रहा है। इन तस्वीरों में ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ कोरोना से बचाव का भी संदेश है।

Ravana aware to people about traffic rules in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

ट्राइसिटी बेस्ट रावण अवॉर्डी सुनील शर्मा ने रावण का रूप धारण कर चंडीगढ़ यातायात पुलिस के साथ मिलकर सेक्टर-8/9/17/18 लाइट प्वाइंट पर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।

Ravana aware to people about traffic rules in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

करीब एक घंटे तक चले इस जागरूक कार्यक्रम में वाहन चालकों को जेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन ना चलाना, बेवजह हॉर्न न बजाने समेत अन्य यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravana aware to people about traffic rules in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर डीएसपी एसपीएस सोंधी, इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह समेत अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। ट्राइसिटी बेस्ट रावण के अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके सुनील शर्मा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-8/9/17/18 लाइट प्वाइंट पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियमों के बारे में पाठ पढ़ाया। 

विज्ञापन
Ravana aware to people about traffic rules in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा उन्होंने एक्टिवा सवार कुछ महिलाओं को हेलमेट पहनकर ड्राइव करने की नसीहत भी दी। सुनील शर्मा का कहना है कि लोगों को यातायात नियमों की पालना करना चाहिए। इसके अलावा जो भी नियमों का उल्लंघन कर रहा है, आस-पास के लोगों को उसे समझाना चाहिए। सुनील शर्मा का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर खुद औ दूसरे की सुरक्षा कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed