पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने बाद राम रहीम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया। यूजर्स ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए हैं, पढ़कर हैरान रह जाएंगे।
राम रहीम को दोषी करार देने के बाद सोशल मीडिया पर भी विचारों का सिलसिला चालू हो गया। अधिकतर लोगों ने राम रहीम को दोषी करार देने सही बताया। फे सबुक और व्हाट्सएप पर दिनभर इसको लेकर लोग अपने विचार रखे इसके अलवा लोगों ने कमेंट किया। वैसे तो शुक्रवार की सुबह से ही राम रहीम को लेकर सोशल मीडिया पर संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोषी करार देते ही फेसबुक पर लोगों ने तरह तरह की पोस्ट डालनी शुरू कर दी।
चुलियाना के सोमबीर ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि आज एक बार फिर से सत्य की जीत हुई। साध्वियों से बलात्कार की सजा भुगत रहे बलात्कारी राम रहीम को राम चंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिया गया। न्याय सभी के लिए एक जैसा होता है, सभी को इसके लिए बधाई। मनीषा ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि बलात्कारी राम रहीम को रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिया गया, सत्यमेव जयते।
रोहतक के सुनील ने पोस्ट डाली कि पहले ही राम रहीम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। देर से ही सही रामचंद्र छत्रपति को न्याय जरूर मिलेगा।गोहाना रोड की रितिका ने कहा कि राम रहीम को कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। ताकि अन्य बाबाओं को भी इससे सबक मिल सके। मनोज ने कहा कि रामचंद्र ने सच्चाई को उठाया था। इसी कारण उसकी हत्या कराई गई। राम रहीम और अन्य आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
संजय ने कहा कि साध्वियों से दुष्कर्म की सजा के समय ही पत्रकार हत्याकांड में भी सजा मिलनी चाहिए थी। बुद्धिजीवियों ने कहा कि हत्यारोपियों को कम से कम उम्रकैद और अधिक से अधिक फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले लोगों की रूह कांप उठे। राम रहीम के लिए कोई भी सजा कम है। इंसानियत के नाम पर धब्बा है राम रहीम। राम रहीम को सजा होगी तो लोगों को सबक मिलेगा और आपराधिक घटनाएं कम हो जाएंगी।
- लीली बाबा, पूर्व पार्षद, पंचकूला