फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम केस में सामने आए 6 ऐसे नए सच, जानकर पुलिस भी सकते में

Fri, 20 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Fri, 20 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
ram rahim in rohtak jail, lalchand revealed truth of panchkula violence
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
साध्वी रेप केस में जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के मामले में अब कई नए सच खुलकर सामने आए हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी सकते में है।
ram rahim in rohtak jail, lalchand revealed truth of panchkula violence
राम रहीम - फोटो : SELF
दरअसल, राम रहीम को जेल से भगाने की साजिश और पंचकूला में हिंसा दोनों मामलों की जांच जोरो-शोरों से चल रही है। मामले पंचकूला की एसआईटी ने यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल लालचंद को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि आला अधिकारियों को जानकारी दिए बगैर ही डेरा प्रमुख के सुरक्षा काफिले में ड्यूटी देने के लिए शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह डेरे से जुड़ा रहा है और दंगे के दिन आरोपी ने पंचकूला की तमाम गतिविधियों की जानकारी डेरे तक पहुंचाई।
ram rahim in rohtak jail, lalchand revealed truth of panchkula violence
राम रहीम
डेरा प्रमुख को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए लाल चंद 25 अगस्त को डेरा प्रमुख के काफिले के साथ पंचकूला आया था। अदालत ने जैसे ही डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया, उसे फरार कराने की कोशिश हुई, जिसमें लाल चंद की भूमिका अहम मानी जा रही है। जांच में यह बात सामने आई कि चंडीगढ़ में ड्यूटी पर होने के बावजूद लाल चंद ने अधिकारियों के आदेशों की परवाह किए बगैर, बिना जानकारी दिए काफिले में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram rahim in rohtak jail, lalchand revealed truth of panchkula violence
Ram rahim
लालचंद के खिलाफ एसआईटी को पुख्ता सुबूत मिले हैं, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले ही हेड कांस्टेबल लालचंद ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली थीं। लालचंद ने इसका पूरा बंदोबस्त कर रखा था कि हिंसा के दौरान बाबा को फरार कराकर हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा। इसीलिए वह बाबा के परिजनों को लेकर टिंबर ट्रेल भी गया था।

 
विज्ञापन
ram rahim in rohtak jail, lalchand revealed truth of panchkula violence
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
पुलिस को मिली एक वीडियो क्लिप में यूटी पुलिस की इंटेलिजेंस विंग में हेड कांस्टेबल साफ तौर पर उनकी गाड़ी से उतरता दिख रहा है। हिंसा से करीब एक सप्ताह पहले भी हेड कांस्टेबल सिरसा के डेरे में रुका था। लालचंद को पता था कि इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी, ऐसे में डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उसने वॉकी टॉकी का इस्तेमाल किया। इसके जरिये ही वह डेरे के पदाधिकारियों और सिक्योरिटी में तैनात कमांडो के भी संपर्क में रहा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed