{"_id":"5b446d134f1c1bc2248b586f","slug":"ram-rahim-honeypreet-filed-petition-in-panchkula-court-about-talking-to-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में हनीप्रीत हुई परेशान, तो उठाया बड़ा कदम, राम रहीम की 'दुलारी' अब करना चाहती है ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में हनीप्रीत हुई परेशान, तो उठाया बड़ा कदम, राम रहीम की 'दुलारी' अब करना चाहती है ये काम
Wed, 11 Jul 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत जेल में रहते हुए परेशान हो गई है। इसलिए वह अब एक काम करना चाहती है, जिसके लिए उसने बड़ा कदम उठाया है। अब देखना है कि उसे कितनी राहत मिलती है।
2 of 5
Honeypreet Insan Arrest
साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। उसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। मामले में हनीप्रीत को मुख्य आरोपी बनाया गया है और इन दिनों वह अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसकी पंचकूला कोर्ट में पेशी हुई।
3 of 5
Honeypreet Insan Arrest
इस पेशी के दौरान हनीप्रीत ने वकील के जरिए कोर्ट में एक अर्जी लगाई है। इस अर्जी में कहा गया है कि हनीप्रीत अपने परिवार वालों से फोन पर बात करना चाहती है। जिस तरह दूसरे कैदी हर रोज आधा घंटा परिजनों से फोन पर बात करते हैं, वह भी बात करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनीप्रीत
- फोटो : ANI
फिलहाल अदालत ने हनीप्रीत की इस अर्जी पर अगली सुनवाई की तारीख यानी 7 अगस्त तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं अभियोजन ने सुरक्षा कारणों से हनीप्रीत की इस मांग का विरोध किया है। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने हनीप्रीत की जमानत याचिका खारिज की थी।
विज्ञापन
5 of 5
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हनीप्रीत सहित 22 लोगों को पंचकूला हिंसा में आरोपी बनाया है। इसके चलते हनीप्रीत करीब 270 दिनों से अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। हनीप्रीत के खिलाफ FIR नंबर 345 में IPC की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।