इस बार रक्षाबंधन के दिन ही चंद्रग्रहण लग रहा है, इसलिए राखी बांधने को सिर्फ दो घंटे मिलेंगी। वहीं जानिए चंद्रग्रहण के समय ऐसा क्या करें कि शुभ फल प्राप्त हो।
2 of 8
राखी बांधने को मिलेंगे सिर्फ दो घंटे
सात अगस्त दिन सोमवार को रक्षाबंधन है। चंडीगढ़ में सेक्टर-15 के जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख राम बहादुर मिश्र की राय में इस बार करीब नौ साल के बाद रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण का योग बना है। पूर्णिमा तिथि, सोमवार एवं श्रावण नक्षत्र में चंद्रग्रहण लगेगा। ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 41 मिनट होगी।
3 of 8
राखी बांधने को मिलेंगे सिर्फ दो घंटे
श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार, इस साल खंड ग्रास चंद्र ग्रहण श्रवण नक्षत्र एवं मकर राशि पर लगेगा। भारतीय समयानुसार, ग्रहण का स्पर्श रात में 10 बजकर 50 मिनट पर होगा। ग्रहण मध्य रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि 12 बजकर 49 मिनट पर होगा।
4 of 8
राखी बांधने को मिलेंगे सिर्फ दो घंटे
बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार, ग्रहण का सूतक भारतीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजकर 42 मिनट पर प्रारंभ होगा। सुबह 11 बजे तक भद्रा होने से इससे पहले राखी नहीं पहनाई जा सकती। इसलिए बहनों के पास राखी पहनाने के लिए रक्षाबंधन के दिन सुबह 11 बजे से 1 बजकर 52 मिनट का ही समय है।
5 of 8
राखी बांधने को मिलेंगे सिर्फ दो घंटे
- फोटो : Getty Images
श्रावण पूर्णिमा को चंद्रग्रहण होने से श्रावण नक्षत्र एवं पूर्णिमा तिथि दोनों ही दूषित हैं। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा सोमवार 7 और 8 अगस्त को होने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण सोमवार को हो रहा है। इसलिए इसे चूड़ामणि चंद्रग्रहण कहा जाएगा। इसमें स्नान, दान, जप, हवन, श्राद्ध का अत्यधिक महत्व है।