फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधा स्वामी डेरे की बस का एक्सीडेंट, 3 दर्जन श्रद्धालु गंभीर

Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
radha soami dera bus accident in jalandhar, many devotees injured
राधा स्वामी डेरे की बस का जालंधर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
राधा स्वामी के डेरे पर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बस में सवार श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। देखिए तस्वीरें।
radha soami dera bus accident in jalandhar, many devotees injured
राधा स्वामी डेरे की बस का जालंधर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थानीय कालिया कालोनी के सामने श्रद्धालुओं को लेकर ब्यास डेरे पर जा रही बस की गेहूं से लदे टेंपों से भीषण टक्कर हो गई। घटना के समय चालक मोबाइल फोन सुन रहा था, जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने रास्ते में आपत्ति भी जाहिर की थी।
radha soami dera bus accident in jalandhar, many devotees injured
राधा स्वामी डेरे की बस का जालंधर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
टक्कर के बाद मौके पर चीखों पुकार मच गयी और राहगीरों ने बस से करीब 30  घायलों को निकालकर अस्पताल दाखिल करवाया। घायलों को इलाज के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
radha soami dera bus accident in jalandhar, many devotees injured
राधा स्वामी डेरे की बस का जालंधर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस आदमपुर इलाके से संगत को लेकर ब्यास डेरे की तरफ जा रही थी। जब बस कालिया कालोनी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तो गेहूं से भरे टेंपों के साथ भिड़ गई। मामले की सूचना थाना एक की पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
radha soami dera bus accident in jalandhar, many devotees injured
राधा स्वामी डेरे की बस का जालंधर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त बस और गेहूं से भरे टेंपों को कब्जे में लिया है। संगत के एक सदस्य अमरसरिया पुत्र हरी चंद निवासी आदमपुर ने पुलिस को लिखित रुप से बयान दिया है कि वह इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करवाना चाहते, इसलिए केस में आगे पुलिस कोई मामला दर्ज न करे। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने इसी कारण कोई कार्रवाई नहीं की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed