फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public life affected from cold wave in Punjab-Haryana and Chandigarh

चंडीगढ़ में प्रचंड ठंड, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड, हरियाणा में आज बंद रहेंगे स्कूल, पंजाब भी ठिठुरा

Thu, 26 Dec 2019 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/चंडीगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/चंडीगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Dec 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Public life affected from cold wave in Punjab-Haryana and Chandigarh
सुखना लेक पर छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रचंड ठंड ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। करनाल, कुरुक्षेत्र के अलावा चंडीगढ़ में भी दिन का पारा महज 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नारनौल में लगातार तीसरी रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। जहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले चार दिन तक ठंड और कहर बरपा सकती है। 

विज्ञापन


इस दौरान सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा और 31 दिसंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिकशीत लहर के कारण गुरुवार यानि 26 दिसंबर को सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।  
विज्ञापन


पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही बर्फीली हवाओं के चलते बीते 11 दिनों से हरियाणा में खतरनाक शीतलहर और कोल्ड डे का कहर जारी है। इसके अलावा मंगलवार रात नौ बजे से बुधवार सुबह तक घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में 4-5 घंटे के लिए सूरज निकला लेकिन शाम ढलते ही कंपकंपी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बीते 24 घंटे में रात का तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया है। करनाल में दिन का तापमान 5.0 डिग्री गिरकर 9.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सन 2000 के दिसंबर में भी चंडीगढ़ और करनाल में अधिकतम तापमान 9.0 ही दर्ज किया गया था। वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि मौसम शुष्क होने के कारण उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रह रही है। इसलिए लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

सीजन का सबसे सर्द दिन रहा बुधवार
चंडीगढ़ और रोहतक में सामान्य से 12 डिग्री तापमान कम होने के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। रात भी कम ठंडी नहीं रही। करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र में भी इस सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया।  

हरियाणा, दिल्ली औरी चंडीगढ़ में अभी तीन-चार दिन कंपकंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं है। - सुरेंद्र पाल, निदेशक, मौसम विभाग चंडीगढ़

पंजाब में सबसे ठंडा रहा लुधियाना 
लुधियाना में शीतलहर का प्रकोप बदस्तूर जारी है। बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। पंजाब में सबसे ज्यादा ठंडा शहर लुधियाना रहा। पीएयू मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा है। दिन भर ठिठुरन का दौर जारी रहा। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव सेंकते दिखे। 

अमृतसर में 6.4, बठिंडा में 6 डिग्री, फिरोजपुर में 5.9 डिग्री, जालंधर में 6.2 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 दिसंबर को लुधियाना का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
 

  • शहर           अधिकतम           न्यूनतम
  • नारनौल        14.0                      3.2                              
  • हिसार           12.1                      4.1                     
  • भिवानी         13.9                      5.7
  • रोहतक         9.8                         5.0 
  • सिरसा         11.6                        6.1
  • करनाल        9.0                         6.0     
  • कुरुक्षेत्र         9.0                        5.7
  • अंबाला         9.5                         5.5
  • चंडीगढ़         9.0                         6.9
  • फरीदाबाद     13.4                       6.0
  • गुरुग्राम        11.1                        6.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed