Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
problem may be for wrestler sakshi malik due to wrestler sarita, anil vij seeks enquiry of case
{"_id":"5919737f4f1c1b60188b457f","slug":"problem-may-be-for-wrestler-sakshi-malik-due-to-wrestler-sarita-anil-vij-seeks-enquiry-of-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहलवान साक्षी मलिक के लिए खड़ी होंगी कई मुश्किलें, एक मामला तूल पकड़ रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान साक्षी मलिक के लिए खड़ी होंगी कई मुश्किलें, एक मामला तूल पकड़ रहा है
Mon, 15 May 2017 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 May 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
साक्षी मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियो ओलंपिक में देश को पदक जिताने वाली पहलवान साक्षी मलिक के लिए कई मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं, क्योंकि एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
2 of 10
पहलवान साक्षी मलिक
दरअसल, हरियाणा की बेटी सरिता मोर को एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 60 की जगह 58 किलोवर्ग में खिलाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। फेडरेशन ने साक्षी मलिक के चक्कर में सरिता की वेट श्रेणी दो दिन पहले बदल दी थी। प्रदेश के खेल मंत्री अनिज विज ने पूरे मामले में खेल निदेशक से विस्तृत रिपोर्ट मांगने का निर्णय लिया है। हालांकि, विज को मामले की पूरी जानकारी नहीं है।
3 of 10
अनिल विज
- फोटो : SELF
विज ने कहा कि खेल निदेशक से रिपोर्ट लेने के बाद ही वह आगामी कार्रवाई को लेकर कुछ कह पाएंगे। इससे साफ है कि रिपोर्ट में फेडरेशन की गलती पाए जाने पर दोषियों का नपना तय है। चूंकि सरिता को दो दिन पहले फैसला सुनाने की चलते काफी दिक्कत हुई और वजन कम करने के लिए 24 घंटे भूखा तक रहना पड़ा। कम किलोवर्ग में खिलाने का असर पदक के रंग पर भी पड़ा और वह गोल्ड के बजाय सिल्वर ही जीत पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ग्लैमरस हो गई है ये ओलंपियन पहलवान
वजन घटाने को लेकर 24 घंटे भूखी रही, उल्टियां भी हुईं। अगर अपनी वेट कैटेगरी में खेलती तो देश को सोना दिलाती। एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में देश को सिल्वर मेडल दिलाने के बाद सरिता ने अपने दिल की बात कही। एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए जिस तरह ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के लिए फेडरेशन ने सरिता की मेहनत को दरकिनार करते हुए अचानक 58 किलो में खेलने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
5 of 10
एशियन रेस्लिंग चैंपियनशिप
- फोटो : SELF
इस पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। चैंपियनशिप शुरू होने से दो दिन पहले ही वेट कैटेगरी बदलने से उसका सारा ध्यान प्रैक्टिस छोड़कर वजन कम करने पर आ गया। कहा जा रहा है कि सरिता अपने वेट में लड़ती तो वह देश को गोल्ड दिला सकती थी। पहलवान सरिता मोर ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए 60 किलो भार वर्ग में क्वालिफाई किया था और नियमित प्रैक्टिस कर रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।