दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए प्रधानमंत्री मोदी रात को चंडीगढ़ पहुंच गए। उनका काफिला जहां-जहां से निकला, जनता जाम में फंस गई। तस्वीरें।
2 of 6
प्रधानमंत्री मोदी रात को चंडीगढ़ पहुंच गए
प्रधानमंत्री मोदी सुबह चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योगाभ्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के बीबीजे एयरक्राफ्ट से चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर सोमवार रात 9.50 बजे पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने किया।
3 of 6
एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , बीजेपी के यूटी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित तमाम पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के आलाधिकारी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
4 of 6
पीएम मोदी का काफिला सीधे ट्रिब्यून चौक से होते हुए सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से होकर सेक्टर 7-8 के चौक से होते हुए पंजाब राजभवन पहुंचा
टेक्निकल एयरपोर्ट से पीएम मोदी का काफिला सीधे ट्रिब्यून चौक से होते हुए सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से होकर सेक्टर 7-8 के चौक से होते हुए पंजाब राजभवन पहुंचा। पीएम मोदी का काफिला निकलने के कारण ट्रिब्यून चौक पर 35 मिनट तक लंबा जाम रहा।
5 of 6
टिब्यून चौक पर रात 9.55 बजे वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी।
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते टिब्यून चौक पर रात 9.55 बजे वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। प्रधानमंत्री का काफिला यहां से करीब साढ़े 10 बजे तक गुजरा। करीब 35 मिनट तक एंट्री बंद होने के कारण दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। इस दौरान लोगों में काफी गुस्सा देखा गया।