फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांगा 'इंसाफ' तो मिली लाठियां डंडे, महिलाओं के फूटे सिर और बहा खून, देखिए तस्वीरें

Mon, 12 Mar 2018 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 12 Mar 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
police lathicharge on extension lecturers in panchkula
टीचर्स पर लाठीचार्ज
इंसाफ मांग रहे थे, लेकिन बदले में लाठियां और डंडे खाने को मिले। जिस वजह से कईयों के सिर फूटे और खून बहा, तस्वीरों में देखिए क्या था मामला।
police lathicharge on extension lecturers in panchkula
टीचर्स पर लाठीचार्ज
दरअसल, पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर करीब एक घंटे तक पुलिस और एक्सटेंशन लेक्चरर्स के बीच टकराव जारी रहा। रविवार को जैसे ही एक्सटेंशन लेक्चरर्स अपनी मांग को लेकर सीएम आवास घेराव के लिए कूच करने लगे तभी पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। लेकिन, जब एक्सटेंशन लेक्चरर नहीं माने तो पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान करीब आठ एक्सटेंशन लेक्चरर गंभीर रूप से घायल हो गए।
police lathicharge on extension lecturers in panchkula
टीचर्स पर लाठीचार्ज
प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के खिलाफ रविवार को करीब 500 से ज्यादा लेक्चरारों ने शिक्षा सदन से लेकर पंचकूला और चंडीगढ़ बार्डर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लेक्चरारों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाउसिंग बोर्ड के पास जैसे ही राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरार सीएम आवास के घेराव को निकलें, तभी पुलिस ने वाटर कैनन चला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
police lathicharge on extension lecturers in panchkula
टीचर्स पर लाठीचार्ज
आंख और कान में ज्यादा चोट लगने के कारण मौके पर ही गुरुग्राम निवासी कमलेश और जींद के वीरेंद्र बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए पंचकूला जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से कमलेश को आंख में ज्यादा चोट के कारण चंडीगढ़ जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, एक्टेंशन लेक्चरार वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप को वॉटर कैनन के प्रेशर से सीने में चोट लगने से मौके पर ही उल्टियां लगने लगीं।
विज्ञापन
police lathicharge on extension lecturers in panchkula
टीचर्स पर लाठीचार्ज
नारनौल के प्रदीप कुमार के सीने पर भी पानी का प्रेशर लगने से सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। एक्सटेंशन लेक्चरार सरोज ने बताया कि उनकी एक आंख से अभी बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, जींद की पुष्पा के पैर में चोट आई है। जबकि नारनौल कॉलेज के हरीश के कान और आंख में काफी दर्द है। जो पंचकूला के जनरल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed