{"_id":"59763b274f1c1b3a088b478e","slug":"patiala-s-last-queen-mohinder-kaur-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब इमरजेंसी के विरोध में छोड़ दी थी कांग्रेस, कुछ ऐसी थीं 'राजमाता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब इमरजेंसी के विरोध में छोड़ दी थी कांग्रेस, कुछ ऐसी थीं 'राजमाता'
राजमाता मोहिंदर कौर के निधन के साथ पटियाला राजघराने के एक युग का अवसान हो गया। वह राजनीति में काफी समय तक सक्रिय रहीं और सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राज परिवार को सिख धर्म से जोड़े रखने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।
2 of 6
Rajmata Mohinder Kaur
राजशाही और प्रिवी पर्स खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नहीं चाहती थीं कि राज परिवारों को राजनीति में सक्रिय किया जाए। मोहिंदर कौर के पति और महाराजा पटियाला यादविंदर सिंह चाहते थे कि वह राजनीति में सक्रिय हों, लेकिन इंदिरा गांधी उन्हें डिप्लोमेट बनाकर विदेश में ही व्यस्त रखती रहीं।
3 of 6
Rajmata Mohinder Kaur
- फोटो : File Photo
लेकिन मोहिंदर कौर के पिता कांग्रेस के सहयोगी संगठन रियासत प्रजा मंडल से शुरू से जुड़े थे। तो उनकी वजह से आखिरकार मोहिंदर कौर ने अपने पति के स्थान पर 1964 में राजनीति में कदम रखा। वह 1964 से 1967 तक कांग्रेस सदस्य के तौर पर राज्यसभा की सदस्य रहीं। 1967 में वह चौथी लोकसभा के लिए चुनी गईं और 1971 तक उसकी सदस्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Rajmata Mohinder Kaur
- फोटो : File Photo
उसके बाद इंदिरा गांधी ने राज परिवारों की शक्तियां खत्म कर दीं, प्रिवी पर्स भी खत्म कर दिया। इंदिरा गांधी किसी भी तरह राजपरिवारों के सदस्यों को सक्रिय राजनीति से भी दूर रखना चाहती थीं, इसलिए 1971 में मोहिंदर कौर को चुनाव के लिए नामित नहीं किया गया। वहीं, महाराजा यादविंदर सिंह को नीदरलैंड का एंबेसडर बना दिया गया और परिवार विदेश चला गया।
विज्ञापन
5 of 6
Rajmata Mohinder Kaur
- फोटो : File Photo
1974 में हेग में उनकी मृत्यु हो गई, उनके बड़े बेटे अमरिंदर सिंह महाराजा बने और मोहिंदर कौर राजमाता बन गईं। परिवार वापस मोती बाग पैलेस पटियाला लौट आया। पति की मृत्यु के बाद मोहिंदर कौर ने गहने, सिल्क आदि पहनना छोड़ दिया, वह सिर्फ सफेद और नीले रंग के कपड़े पहनती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।