फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पठानकोट हमला: 250 लोगों पर शक, एयरबेस के अंदर छापे

Mon, 08 Feb 2016 10:29 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन

पठानकोट हमला: 250 लोगों पर शक, एयरबेस के अंदर छापे

pathankot terror attack, nia and punjab police raid labours house at airbase
बीते दिनों मामून छावनी में पाकिस्तान के लिए सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए एजेंट इरशाद के बाद ढाकी स्थित एयरबेस कैंप के अंदर काम करने वाले लोग भी शक के घेरे में आ गए हैं।

पठानकोट हमला: 250 लोगों पर शक, एयरबेस के अंदर छापे

pathankot terror attack, nia and punjab police raid labours house at airbase
ऐसे करीब ढाई सौ लोगों की सूची तैयार की है, जिनकी वेरीफिकेशन की जा रही है। आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए टीम ने शनिवार को एयरबेस में काम के लिए जाने वाले लोगों के घरों पर छापामारी कर पूछताछ की। यह वह लोग हैं, जो आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एयरबेस कैंप में मजदूरी के लिए जाते थे।

पठानकोट हमला: 250 लोगों पर शक, एयरबेस के अंदर छापे

pathankot terror attack, nia and punjab police raid labours house at airbase
एनआईए टीम के साथ छापामारी के दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। वर्ष  के आरंभ में ढाकी स्थित एयरबेस कैंप में आतंकियों ने घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। इस हमले की एनआईए जांच कर रही है। आतंकी हमले के करीब एक माह के बाद मामून छावनी स्थित सैन्य ठिकाने में मजदूरी करने के लिए आए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला निवासी इरशाद अहमद को जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमला: 250 लोगों पर शक, एयरबेस के अंदर छापे

pathankot terror attack, nia and punjab police raid labours house at airbase
जासूस मजदूर के पकडे़ जाने के बाद अब शक की सूई एयरबेस कैंप में मजदूरी के लिए जाने वाले वाले मजदूरों पर आ गई है। एनआईए टीम व पुलिस अधिकारियों ने शहर के सुंदर नगर, ढाकी, बजरी कंपनी आदि मोहल्लों में मजदूरों को घरों पर छापामारी की है। बताते है कि लगभग 250 मजदूर रोजाना मजदूरी के काम के लिए एयरबेस कैंप में जाते हैं। मजदूरी के लिए एयरबेस कैंप में जाने वाले हर मजदूर की पहचान की जानकारी एयरफोर्स स्टेशन में दर्ज की जाती है। उसी के आधार पर एनआईए ने छापामारी की।
विज्ञापन

पठानकोट हमला: 250 लोगों पर शक, एयरबेस के अंदर छापे

pathankot terror attack, nia and punjab police raid labours house at airbase
छापामारी के दौरान एनआईए ने मजदूरों व उनके परिवारों के पहचान पत्र व मोबाइल फोन भी जांचे। यहीं नहीं एनआईए ने स्थानीय लोगों से भी मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई। इस संबंध में एसएसपी आरके बख्शी ने बात की गई तो उन्होंने कहा मामले की जांच एनआईए कर रही है। उन्होंने एनआईए टीम की ओर से मजदूरों को घरों में छापामारी की पुष्टि करते हुए कुछ भी बताने के इंकार कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed