फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500/1000 के चक्कर में 'प्रभु' की रेल में हो रही लोगों की चांदी, मिल रहा बड़ा फायदा

Sat, 12 Nov 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 12 Nov 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
Passengers got benefit in railway due to ban on 500 and 1000 note
रेलवे में यात्रियों को फायदा

रेलवे यात्रियों से पांच सौ और हजार रुपये के नोट स्वीकार तो कर रहा है, लेकिन बिना छोटे नोट दिए टिकट नहीं मिल रहे हैं। हजार और पांच सौ के नोट देने पर इंतजार करने को कहा जाता है। ऐसे में यात्री को या तो सौ रुपये की यात्रा पांच सौ में करनी पड़ रही है या बिना टिकट यात्रा करनी पड़ रही है। 

Passengers got benefit in railway due to ban on 500 and 1000 note
रेलवे में यात्रियों को फायदा

इस वजह से जनरल टिकट काउंटर पर शुक्रवार को भी मारामारी रही। जबकि आरक्षित टिकट को रद्द कराने पर पैसा वापसी का नियम सख्त होने के बाद रिजर्वेशन काउंटर पर स्थिति सामान्य हो गई है। रेलवे की जरनल बोगी में सफर करना इन दिनों आसान नहीं रह गया है। एक तो सीट कम, ऊपर से टिकट के लिए छुट्टे पैसे देना जरूरी हो गया है। यदि फुटकर पैसे नहीं देंगे तो बकाया पैसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 

Passengers got benefit in railway due to ban on 500 and 1000 note
रेलवे में यात्रियों को फायदा

इस चक्कर में गाड़ी रवाना हो जाएगी और बकाया राशि नहीं मिलेगी। ईआरसी रमेश मलिक की माने तो पूरे दिन महज 40 से 50 ही छोटे नोट आते हैं। जबकि 500 और 1000 रुपये के नोटों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में कितने यात्रियों को छुट्टे पैसे दिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Passengers got benefit in railway due to ban on 500 and 1000 note
रेलवे में यात्रियों को फायदा

बगैर टिकट हो रही यात्रा- रेलवे यात्री इन दिनों बगैर टिकट यात्रा कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यदि वह टिकट लेते हैं तो 500 रुपये फंसते हैं। यदि बिना टिकट पकडे़ जाते हैं तो जुर्माना 250 रुपये है। जबकि पकडे़ जाने की आशंका इन दिनों न के बराबर है। बगैर टिकट यात्रा करने वालों की संख्या इन दिनों काफी है। जांच टीम के पास भी छुट्टा नहीं होने की वजह से वह भी बच रही है। 

विज्ञापन
Passengers got benefit in railway due to ban on 500 and 1000 note
रेलवे में यात्रियों को फायदा

आरक्षित टिकट के निरस्तीकरण का निकाला तोड़- बड़े नोट स्वीकार करने के रेलवे में छूट की शुरूआत में लोगों ने जमकर फायदा उठाया तो रेलवे ने नियम सख्त कर दिए। अब रेलवे स्टेशन पर 500 और 1000 रुपये के नोट चलाना आसान नहीं रह गया है। अधिकारियों ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि उसे भेद पाना मुश्किल है। यदि कोई यात्री टिकट रद्द करवाता है और कहता है कि उसे पुराने नोट दे दिए जाएं तो उसे राशि लौटा दी जाती है। यदि वह नई करेंसी या छोटे नोट मांगता है तो उसे रेलवे डिपोजिट सीटीआर दे देता है। इससे यात्री के पते पर 10 से 15 दिन में पे आर्डर जाएगा और वह टिकट जमा करवा कर पैसे ले सकेगा। राशि यदि 10 हजार से अधिक हुई तो उसे सीधे यात्री के बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed