फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचकूला हिंसाः दो साल जेल में रही हनीप्रीत, रिहाई के बाद पहली तस्वीरें आईं सामने

Wed, 13 Nov 2019 11:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Nov 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Violence, Honeypreet Seen in Dera Sacha Sauda Sirsa with Ram Rahim Family
हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला हिंसा मामले में आरोपी हनीप्रीत ने दो साल जेल में काटे। जमानत पर रिहाई के बाद उसकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं, देखिए वो अब कैसी नजर आती है।
Panchkula Violence, Honeypreet Seen in Dera Sacha Sauda Sirsa with Ram Rahim Family
हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
मामले में आरोपी हनीप्रीत को छह नवंबर को ही जमानत पर रिहा किया गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही वह अंबाला की सेंट्रल जेल में कैद थी। हाल ही में 2 नवंबर को पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत समेत 15 आरोपियों पर मामले में लगी देशद्रोह की धारा हटाई थी। इसके बाद हनीप्रीत ने जमानत याचिका दाखिल की थी, जो मंजूर हो गई और 6 नवंबर को हनीप्रीत जेल से बाहर आ गई। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
Panchkula Violence, Honeypreet Seen in Dera Sacha Sauda Sirsa with Ram Rahim Family
हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
जेल से निकलते ही हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा पहुंची। वहां राम रहीम के परिवार से मिली। इस दौरान हनीप्रीत के परिजन भी उसके साथ ही नजर आए। मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा में शाह मस्ताना का 128वां जन्म दिवस मनाया गया। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूवर्क संपन्न हो गया, लेकिन डेरे के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी विजय प्रताप सिंह ने दोपहर डेढ़ बजे डेरा की ओर जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchkula Violence, Honeypreet Seen in Dera Sacha Sauda Sirsa with Ram Rahim Family
डेरा सच्चा सौदा - फोटो : अमर उजाला
डेरे में सुबह साढ़े नौ बजे रक्तदान दान शिविर का आयोजन हुआ। इस समारोह में डेरा प्रमुख के दामाद शानेमीत, बेटा जसमीत, दामाद रूहेमीत, बेटी चरणप्रीत, बहू हुस्नमीत, बेटी अमरप्रीत व हनीप्रीत शामिल हुई। डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर भी थी। इसके बाद हनीप्रीत अपने आशियाने में वापस चली गई। वहीं करीब 12 बजे डेरा की नाम चर्चा में हनीप्रीत, डेरा मुखी के परिवार के साथ पहुंची। डेरा मुखी का परिवार व हनीप्रीत एक ही दीर्घा में बैठे थे।
विज्ञापन
Panchkula Violence, Honeypreet Seen in Dera Sacha Sauda Sirsa with Ram Rahim Family
डेरा सच्चा सौदा - फोटो : अमर उजाला
नामचर्चा के खत्म होने के बाद वे वापस अपने निवास स्थान पर चली गई। लेकिन अबकी बार डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर इस कार्यक्रम में नहीं दिखाई दी। जानकारी के अनुसार वे खराब स्वास्थ्य के कारण समारोह में शामिल नहीं हुईं, क्योंकि बीते दिनों उनके खराब स्वास्थ्य के कारण डेरा प्रमुख की पेरोल के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, लेकिन पेरोल नहीं मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed