फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: देश की रक्षा को वीरांगनाओं ने ली शपथ, भावुक भी हुईं लेकिन देशभक्ति भरपूर

Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
panchkula oath ceremony, take sworn, women
पांच विधवा महिलाओं ने ली देश सेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
‘कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि के मान का है। हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है...।’
panchkula oath ceremony, take sworn, women
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
देश भक्ति के संकल्प के साथ कुछ हिम वीरांगनाएं राष्ट्रहित के लिए अपने पति की ओर से देखे गए अधूरे सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ी हैं। यह महिलाएं लगातार 44 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद देश की सरहदों की रक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर तैनात होंगी। 
panchkula oath ceremony, take sworn, women
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
हम बात कर रहे हैं उन विधवा महिलाओं की जिनके पति देश की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति दे चुके हैं। अब उसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह महिलाएं आगे आईं हैं। ऐसी पांच महिलाओं ने पंचकूला के भानू स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को देश सेवा की शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
panchkula oath ceremony, take sworn, women
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
अब यह महिलाएं बर्फीली चुनौतियों को भी मात देने में सक्षम हैं, क्योंकि इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। इन महिलाओं का कहना है कि इनके पति अक्सर इनसे कहा करते थे कि ‘कुछ करना ही है तो देश के लिए करो।’ ऐसी जिंदगी का कोई मतलब नहीं। 
विज्ञापन
panchkula oath ceremony, take sworn, women
पति के संकल्प को अब पूरा करेंगी हिम वीरांगनाए
बच्चे भी देश सेवा के लिए सरहद पर तैनात होंगे : ज्योति देवी 
माता पिता की तरह बच्चे भी देश सेवा के लिए सरहद पर तैनात होंगे। यह कहना है हिमाचल प्रदेश कांगड़ा की रहने वाली ज्योति देवी का। ज्योति ने पति के निधन के बाद उनके अधूरे सपने को पूरे करने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का हिस्सा बनी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed