युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है
किसी चीज के लिए युवाओं की पागलपन आपने कई बार देखा है, लेकिन उनकी यह पागलपंती देखकर आप दंग रह जाएंगे। तस्वीरें।
युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है
पारा 40 के पार और ऑडिशन सेंटर पर पानी की किल्लत। इसके बावजूद डांसिंग का ऑडिशन देने आए प्रतिभागियों के हौसले बुलंद। पूरा दिन डांसिंग कंपटीशन के लिए आए हजारों प्रतिभागी ऑडिशन के लिए गर्मी में डटे रहे।
युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है
ऑडिशन का क्रेज युवाओं पर इस कदर हावी था कि वीरवार रात दस बजे से ही दो सौ युवा प्रतिभागी मनीमाजरा स्थित डीसी मांटेसरी स्कूल कैंपस के बाहर पहुंच गए थे। सभी को सुबह ऑडिशन का इंतजार था।
युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है
सुबह नौ बजे डांस ऑडिशन शुरू किया गया। इसमें छोटे बच्चे भी ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब डेढ़ हजार प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। यह ऑडिशन स्टार प्लस चैनल में प्रसारित होने वाले डांस प्लस कार्यक्रम के लिए लिया गया। शुक्रवार को पहुंचे सभी प्रतिभागियों को ऑडिशन देने का मौका मिला।
युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है
पानी का उचित बंदोबस्त न होने के कारण ऑडिशन सेंटर के बाहर रेहड़ी वालों ने एक ग्लास पानी प्रतिभागियों को 10 रुपये में बेचा। उन्होंने खाद्य पदार्थों पर भी मनमानी कीमत वसूली। गन्ने के जूस का दस रुपये का ग्लास भी बीस में बेचा।