कैथल में कैदियों और पुलिस में चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें
कोर्ट में लाए गए कैदी और पुलिस के बीच कोर्ट परिसर में जमकर लात और घूंसे चले। एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। मामला हरियाणा के कैथल का है। यहां चोरी की प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक ने मंगलवार दोपहर बाद न्यायिक परिसर में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
कैथल में कैदियों और पुलिस में चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें
पिहोवा निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि कबाड़ी की दुकान चला रहे उसके भाई ओमप्रकाश उर्फ विक्की को पुलिस ने अगस्त में ट्रांसफार्मर की चोरीशुदा संपत्ति खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह अपनी मां के साथ इस मामले में पेशी पर आया हुआ था। उसने आरोप लगाया कि जब पुलिस उसके भाई को अदालत में पेश करके नीचे ला रही थी तो एक पुलिस कर्मचारी ने उसे गाली दी।
कैथल में कैदियों और पुलिस में चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें
इसका विरोध करने पर उसके भाई के साथ पुलिस कर्मचारी ने सीढ़ियों में ही मारपीट की। बाद में बख्शीखाना में ले जाकर उसके भाई के साथ मारपीट की। उसने मुश्किल से वहां पहुंचकर भाई को छुड़वाया। उसके भाई को कई पुलिस कर्मियों ने उठाकर गाड़ी में डालना चाहा लेकिन उन्होंने वकील के माध्यम से न्यायालय में शिकायत दी। न्यायालय से पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
कैथल में कैदियों और पुलिस में चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें
दूसरी ओर पुलिस कर्मचारी राजेश ने बताया कि वे ओमपकाश को पेश करके नीचे ला रहे थे। इसी बीच उसकी मां उससे मिलना चाहती थी जो मिल नहीं सकी। इसी बीच ओमप्रकाश ने उसे गाली दी। बाद में बख्शीखाने में पहुंचकर ओमप्रकाश ने उसके साथ मारपीट की तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।
ओमप्रकाश को पुलिस ने दो-तीन बार जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया लेकिन वह 10-10 पुलिस कर्मियों के भी काबू नहीं आया।
कैथल में कैदियों और पुलिस में चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें
ओमप्रकाश इस दौरान चिल्लाता रहा कि मुझे किस जुर्म की सजा दी जा रही है। मारपीट क्यों की जा रही है। बख्शीखाना में पहुंचकर ओमप्रकाश ने शीशे तोड़ डाले। बाद में पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह काबू किया। उसके वकील के अनुसार पहले सत्र न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश राजन वालिया की कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश राजन वालिया ने पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश जारी किए।