{"_id":"5c32d114bdec2257282d4989","slug":"nri-family-from-italy-exposed-thievers-entered-in-house-via-unique-technique-cctv-camera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए परिवार ने इटली में बैठे ही पकड़वा दिए घर में घुसे चोर, आप भी आजमा सकते हैं तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए परिवार ने इटली में बैठे ही पकड़वा दिए घर में घुसे चोर, आप भी आजमा सकते हैं तरीका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुराली में घर में घुसे चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर में चोर घुस गए थे, परिवार ने इटली में बैठे ही उन्हें देख लिया और पकड़वा दिया। इसके लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया, जानकर पुलिस हैरान रह गई, आप भी जानिए।
2 of 5
घर में घुसे चोर
मामला पंजाब के कुराली का है। शहर की मास्टर कालोनी स्थित एक एनआरआई के घर में देर रात चोर घुस गए, लेकिन मोबाइल तकनीक की मदद से इटली में बैठे परिवार ने उन्हें देख लिया, वो भी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में। चोरों को देखकर उन्होंने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित कर दिया।
3 of 5
घर में घुसे चोर
पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों को काबू कर लिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड नंबर 7 की मास्टर कालोनी में लोगों को एक एनआरआई परिवार के घर में रात को कुछ आवाजें होती सुनाईं दी। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इटली में रहते एनआरआई परिवार को फोन पर सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर में घुसे चोर
अनहोनी की आशंका से विदेश में बैठे परिवार ने अपने मोबाइल में इंस्टॉल सीसीटीवी कैमरों की मदद से घर की लाइव तस्वीरें देखीं। उन्होंने घर के अंदर दो युवकों को देखा। यह देखकर उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की। साथ ही वे और बाकी पड़ोसी इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई और चोर पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
5 of 5
घर में घुसे चोर
क्या कहते हैं घर के मालिक
इटली से फोन पर बातचीत करते हुए घर की मालकिन कमलजीत कौर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के कारण उनका बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन चोरों ने घर के कई दरवाजे तोड़ दिए। पुलिस काबू किए नौजवानों से पूछताछ कर रही है और मामला भी दर्ज कर लिया गया है। मेरी लोगों से अपील है कि घरों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं, सुरक्षा प्रदान करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।