फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करने आया था आस्ट्रेलिया से, मामूली विवाद हुआ और काट डाला

Wed, 12 Oct 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर) Updated Wed, 12 Oct 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
nri boy killed with weapons due to dispute on bike parking in tarantaran of amritsar
बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एनआरआई युवक का कत्ल
10 दिन पहले शादी करने के लिए आस्ट्रेलिया से आया था युवक। मामूली सी बात पर विवाद हुआ और 6 लोगों ने तेजधार हथियारों से काट डाला।
nri boy killed with weapons due to dispute on bike parking in tarantaran of amritsar
बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एनआरआई युवक का कत्ल
वारदात पंजाब के अमृतसर जिले के तरनतारन में अंजाम दी गई। मृतक की पहचान थाना खालड़ा के गांव हुंदल निवासी 28 वर्षीय गुरबीर सिंह गोरा के रूप में हुई। वहीं आरोपी गांव के ही एक दलित परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। कत्ल करने के पीछे का कारण बाजार में लगी रेहड़ी के आगे बाइक लगाने का है। इस घटना में मृतक के चाचा साहिब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
nri boy killed with weapons due to dispute on bike parking in tarantaran of amritsar
बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एनआरआई युवक का कत्ल
थाना खालड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। गुरबीर सिंह गोरा ऑस्ट्रेलिया में पांच वर्ष से रह रहा है। उसकी शादी अगले वर्ष जनवरी में होनी थी। रिंग सेरेमनी के लिए गोरा दस दिन पहले अपने घर  लौटा था। गोरा के पिता हरजीत सिंह की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। छोटा भाई धर्मबीर सिंह खेती का काम करता है। गोरा के बडे़ ताया जसबीर सिंह (65) पड़ोसी गांव बासरके स्थित भुल्लर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। गोरा अपने छोटे ताया साहिब सिंह के साथ अनाज मंडी से लौटता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
nri boy killed with weapons due to dispute on bike parking in tarantaran of amritsar
बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एनआरआई युवक का कत्ल
बड़े ताया तो देखकर वह मेडिकल स्टोर के बाहर रुक गया। गोरा ने वहां लगी रेहड़ी के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। बाइक आगे खड़ी करने पर रेहड़ी के चालक दलित हरजिंदर सिंह और उसके दो लड़कों सिकंदर सिंह और कोमल सिंह ने गोरा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने में हरजिंदर सिंह का छोटा भाई बलविंदर सिंह अपने भाई शरणजीत सिंह सन्नी और चाचा जोगिंदर सिंह सहित वहां आ पहुंचा। हरजिंदर सिंह ने अपने लड़कों, भाइयों और भतीजों की मदद से  गोरा पर बर्फ वाले सुए, तलवारों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
nri boy killed with weapons due to dispute on bike parking in tarantaran of amritsar
बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एनआरआई युवक का कत्ल
गोरा को बचाने लिए जब ताया साहिब सिंह आगे आए तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में गोरा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जैमल सिंह नागोके, थाना खालड़ा के प्रभारी सुखराज सिंह, एएसआई बलराज सिंह, साहिब सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी (आई) जगमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के ताया जसबीर सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed