फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब आधार हुआ और मजबूत, इसके बिना पूरे नहीं होंगे आपके ये जरूरी काम

Sun, 01 Jan 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Now the foundation is strong, it would be complete without the necessary work for you
इसलिए भी जरूरी आधार

सभी सेवाओं को देखते हुए आधार कार्ड अहम हो गया है। अगर समय पर आपके पास यह नहीं है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। 

Now the foundation is strong, it would be complete without the necessary work for you
aadhar card

शहर की सभी सेवाओं के लिए ‘आधार’ को जरूरी कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर की अनुमानित जनसंख्या का सौ फीसदी से अधिक आधार कार्ड बनाया गया है। पेक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने ये बातें कहीं। पेक में वीरवार को आधार के 100 फीसदी निर्धारित लक्ष्य पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से11,15584 लोगों के आधार बनाने का लक्ष्य वर्ष 2015 में रखा गया था, लेकिन शहर में 11,21085 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया।

Now the foundation is strong, it would be complete without the necessary work for you
- फोटो : Reuters

इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग आधार कार्ड से जुड़ने के लिए जागरूक हैं। यह बेहतरीन प्रयास है। वर्ष 2017 मार्च तक ड्राइविंग लाइसेंस, प्रॉपर्टी, स्कालरशिप, डीसी ऑफिस सहित सभी सुविधाओं के लिए आधार को जरूरी कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों से किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होगी। प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया गया है। इस तरह के प्रयास जारी रहने चाहिए, जिससे कि  किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इस मौके पर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित सांसद किरण खेर ने कहा कि आधार बनवाने में चंडीगढ़ के लोग अव्वल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now the foundation is strong, it would be complete without the necessary work for you
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI

मेरे लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब पहली बार मुंबई में आधार बनवाया था तो उनकी फोटो साफ नहीं आई थी। शुरू में उन्हें यह लग रहा था कि यह ठीक नहीं है। लेकिन जब उन्हें आधार कार्ड की उपयोगिता का पता चला तो वह बहुत खुश हुईं। उन्होंने कहा कि आधार से जोड़ने पर लोगों का पुलिस रिकार्ड का भी पता चल सकेगा। बंदूक के लाइसेंस नंबर भी आधार से जोड़े जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत मिलने वाली विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, मनरेगा सहित सभी स्कीमों को इससे जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Now the foundation is strong, it would be complete without the necessary work for you
आधार कार्ड - फोटो : demo pic

वहीं इस मौके पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रामसुभाग सिंह ने बताया कि स्कूलों में एक्सपर्ट कंप्यूटर टीचर होते हैं। स्कूलों में आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को किसी अन्य कार्यालय का चक्कर नहीं लगाने होंगे। वहीं रोजगार कार्यालय को भी आधार से जोड़ा जाएगा। पेक में आयोजित कार्यक्रम में सलाहकार परिमल राय और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed