फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदीः आज, कल और परसों बैंक बंद, ATM के बाहर के हाल देखिए

Sat, 10 Dec 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
noteban in indian, three days bank closed and long lines outside atm at chandigarh
चंडीगढ़ में एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
नोटबंदी को 30 दिन हो गए, लेकिन लोगों के हाथ में पैसा नहीं। आज, कल और परसों बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में एटीएम के बाहर किस तरह के हाल हैं, खुद देख लिजिए।
noteban in indian, three days bank closed and long lines outside atm at chandigarh
चंडीगढ़ में एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
शनिवार से सोमवार तक बैंक बंद हैं और करेंसी के मामले में लोग भगवान भरोसे हैं। रात को भी लाइनों में लगे रहे और आज सवेरे भी एटीएम के बाहर लंबी लाइनें दिखी। एक तरफ घना कोहरा, दूसरी तरफ पैसों की टेंशन। वीकेंड और छुट्टी का दिन, लेकिन आराम नहीं। जब बैंक खुले होते हैं तो 90 फीसदी एटीएम में कैश नहीं होता। जब बैंक बंद रहेंगे तब लोगों को कैसे कैश मिलेगा। क्योंकि जब एटीएम में पैसा नहीं तो लोग बैंक से पैसे निकाल लेते थे। जब तीन दिन बैंक भी बंद रहेंगे तब क्या हाल होगा।
noteban in indian, three days bank closed and long lines outside atm at chandigarh
चंडीगढ़ में एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
शुक्रवार को शहर में दोपहर तक 90 फीसदी एटीएम कैशलेस थे। रात को भी लोग एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर भटकते हुए दिखाई दिए। सेक्टर 9, 17 19 में रात तक कैश वाले एटीएम के बाहर लंबी लंबी लाइनों में लगे दिखे। सेक्टर 17 में एसबीआई के बाहर सैकड़ों लोग इस आस में खड़े थे कि बैंक खुलेगा तो एटीएम में कैश डलेगा और वो पैसे निकाल सकेंगे। लेकिन बैंक खुलने के बाद अंदर से बैंक के एजीएम बाहर आए और बताया कि दोपहर तक कैश एटीएम में नहीं डलेगा। इसके बाद सभी लोग एटीएम ढूंढने निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
noteban in indian, three days bank closed and long lines outside atm at chandigarh
चंडीगढ़ में एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
 पूरे बैंक स्क्वायर में सुबह के वक्त सर्फ दो एटीएम में ही नगदी थी। लेकिन सेक्टरों में तो हालत और भी खराब थी। वहां सुबह से लेकर दोपहर तक लगभग सभी एटीएम खाली थे। सेक्टर 44 की मंजीत कौर ने बताया कि कैश वाला एटीएम ढूंढते हुए सुबह से चार घंटे हो गए, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सेक्टर 17 में इलाहाबाद बैंक के एटीएम में दो घंटे लाइन में लगने के बाद 2 हजार रुपये निकले हैं। जब आगे तीन दिन बैंक बंद रहेगा, उस दौरान  तो बुरा हाल होने वाला है।
विज्ञापन
noteban in indian, three days bank closed and long lines outside atm at chandigarh
चंडीगढ़ में एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
सेक्टर 15 निवासी केडी शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले एक एटीएम से 2500 हजार रुपये निकाले थे। अब जेब में सिर्फ 200 रुपये बचे हैं। इतने पैसे में कैसे घर चलेगा। पूरा शहर लगभग बैंक स्क्वायर के सहारे ही चल रहा है। लेकिन आज तो एसबीआई की मेन ब्रांच के एटीएम भी बंद हैं। जहां पर अब तक हमेशा पैसे मिले हैं। वहीं एक प्राइवेट बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक खुला हो या बंद हो उससे क्या फर्क पड़ता है। जब बैंकों के पास कैश ही नहीं है तो वो एटीएम में डलेगा कैसे। इससे तो अच्छा है कि बैंक बंद ही रहें। कम से कम लोगों के गुस्से से तो बचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed