फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बैठे सिर्फ 13 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं

Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
ndri karnal launched kit to check mixing in milk
synthetic milk - फोटो : अमर उजाला
दूध में मिलावट है या नहीं, लोग इसकी जांच अब घर बैठे ही कर सकेंगे। इसके लिए सिर्फ 13 रुपये खर्च करने होंगे और पल में पता चल जाएगा कि दूध कैसा है?
ndri karnal launched kit to check mixing in milk
milk
एनडीआरआई करनाल 13 रुपये की किट ने लांच की है, जिससे दूध की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकेगा। गुरुवार को मिल्क डे के अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के मिल्क पार्लर पर दूध में माल्टोडेक्सट्रिन की मिलावट की जांच की किट लांच की गई। मिलावट खोरों से निपटने के लिए डैलमो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने इस स्ट्रीप बेसड किट को मार्केट में उतार दिया है।

 
ndri karnal launched kit to check mixing in milk
दूध
बता दें कि एनडीआरआई के डेरी रसायन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजन शर्मा, डॉ. वाईएस राजपूत तथा डॉ. बिमलेश मान की टीम की ओर से विकसित की गई दूध में माल्टोडेक्सट्रिन (ये एक केमिकल है, जो सॉलिड नोट फेंट की मात्रा बढ़ाता है) की जांच करने की टेक्नोलॉजी को करीब चार महीने पहले ही गुड़गांव की डैलमो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को ट्रांसफर की थी, जोकि अब इस किट को मार्केट में ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ndri karnal launched kit to check mixing in milk
mixing in milk
संस्थान के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह ने कहा कि इस किट के मार्केट में आ जाने से कुछ हद तक मिलावट पर अंकुश लगेगा। उन्होंने वर्ल्ड मिल्क डे की बधाई दी और क्वालिटी मिल्क फार हेल्दी लाइफ का स्लोगन दिया। डॉ. आरआरबी सिंह ने कहा कि किसानों की मेहनत और वैज्ञानिकों की सूझबूझ की बदौलत आज हिंदुस्तान 160 मिलियन टन दूध उत्पादन करके विश्व में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
ndri karnal launched kit to check mixing in milk
mixing in milk
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 7 से 8 प्रतिशत दूध ही सहकारिता क्षेत्र में प्रसंस्कृत किया जाता है। दुनिया के कुल दूध उत्पादन में 18 प्रतिशत योगदान हिंदुस्तान का है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अनुसंधान डॉ. बिमलेश मान, संयुक्त निदेशक प्रशासनिक सुशांत शाह, नियंत्रक डीडी वर्मा, प्रयोगात्मक डेरी के इंचार्ज डॉ. एचआर गुप्ता, विभिन्न विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं छात्र भी इस समारोह में उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed