11 साल पहले मौत होने के बाद अब इस बच्चे का 'पुनर्जन्म' हुआ है। हमे भी यकीं नहीं हुआ था, लेकिन जब बच्चा खुद गांव का पता और मां-बाप का नाम बताने लगे वो भी सच तो क्या करें?
2 of 10
jind boy lavish rebirth story
मामला हरियाणा के जींद से सटे जलालपुरा कलां गांव में जन्मे साढ़े तीन साल के लविश अपने पूर्व जन्म की घटनाएं बता रहा है। इससे पूरे परिवार सहित आसपास के लोग हैरत में हैं। परिवार के लोगों का दावा है कि साढ़े तीन वर्षीय बच्चा करीब दो महीने पहले उन्हें अपने-अपने आप ही आठ किलोमीटर दूर रामराये गांव में ले गया।
3 of 10
jind boy lavish rebirth story
सिर्फ गांव में ही नहीं बच्चा उनको ठीक उसी घर में ले गया, जहां उसके पहले जन्म का दावा किया जा रहा है। यहां पहुंचते ही बच्चे अपने कथित तौर पर पहले जन्म के माता-पिता को पहचान लिया और पूर्व जन्म में उनके खेत कहां है, इसको भी बताया। इसके बाद से बच्चे को देखने वालों का तांता लग रहा है।
जलालपुर कलां गांव में विनोद के घर में बेटे ने जन्म लिया। विनोद के पिता और लविश के दादा सुभाष का कहना है कि एक साल पहले जब लविश ने बोलना शुरू किया तो वह तोतली आवाज में रामरा-रामरा बोलता था। तब किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लविश के दादा सुभाष उसे एक दिन रामराये गांव में लेकर चले गए।
5 of 10
jind boy lavish rebirth story
जब वे गाड़ी में रामराये गांव के बस स्टॉप पर पहुंचे तो बच्चा गांव की ओर हाथ करने लगा। इससे गाड़ी उसके हाथ के इशारे के अनुसार मोड़ी गई। एक जगह बच्चे ने चिल्लाकर गाड़ी को रुकवा लिया। यहां बच्चे ने गाड़ी से उतर कर पहले जन्म की मां बिमला और बड़े भाई विजयपाल को पहचान लिया।