फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध

Sun, 07 Jun 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 07 Jun 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन

यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध

murder of union head kuldeep singh bu auto driver

ऑटो यूनियन प्रधान पति का खून से लथपथ शव देखकर पत्नी बेहोश हो गईं। बेटी और भाभी को भी होश न रहा। नजारा इतना दर्दनाक ‌था कि हर देखने वाले की आंखें भर आई। मोहाली में फेज-11 स्थित मार्केट में एक ऑटो चालक ने ऑटो यूनियन प्रधान कुलदीप सिंह (42) के सिर में तीन गोलियां मार दी। यूनियन प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच दोपहर को किसी बात पर विवाद हुआ था।

यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध

murder of union head kuldeep singh bu auto driver

जैसे ही घरवालों को कुलदीप सिंह की हत्या की सूचना मिली। वे तुरंत फेज-6 अस्पताल पहुंच गए। वहां शव को देखते ही पत्नी अमरजीत कौर, बेटी शीतल और भाभी बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर ही गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिट्टा के रूप में हुई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।

यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध

murder of union head kuldeep singh bu auto driver

कुलदीप सिंह फेज-11 स्थित दशमेश ऑटो यूनियन के प्रधान थे। यूनियन में 80 ऑटो रोजाना चलते हैं। फेज-11 निवासी आरोपी बिट्टा के तीन ऑटो हैं। वह यूनियन के नंबर पर न लगाकर अपनी मनमर्जी से ऑटो चलाता है। इसके चक्कर में रोजाना लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। शनिवार दोपहर ऑटो का नंबर लगाने को लेकर कुलदीप सिंह और बिट्टा के बीच कहासुनी हुई थी। कुलदीप ने बिट्टा से कहा था कि उसे यूनियन के नियमों पर चलना होगा। बाद में मामला शांत हो गया था। रात में बिट्टा ने यह वारदात कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध

murder of union head kuldeep singh bu auto driver

मिली जानकारी के अनुसार, हत्‍या का आरोपी घटना को अंजाम देने बुलेट से आया था। पुलिस ने बुलेट बरामद कर ली है। मौके पर एसपी सिटी-1 आशीष कपूर भी पहुंच गए। वहीं, जब वारदात हुई तो वहां मौजूद इलाके के लोग भड़क गए। इसके बाद सारे लोग थाने पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस वाले आरोपी की रिल्वालर नहीं दिखा रहे हैं। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन

यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध

murder of union head kuldeep singh bu auto driver

मृतक परिवार के पक्ष में अन्य यूनियनों के लोग भी आ गए है। संत ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान नरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि वह परिवार के साथ है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील की है। यूनियन के लोगों ने बताया कि पूरी यूनियन में बिट्टा की दहशत है। बिट्टा खुले में स्टैंड पर रात को शराब पीता था। वह पुलिसवालों के साथ दोस्ती रखता था। कुछ दिन पहले उसकी एक युवक से लड़ाई हुई थी। तो उसने युवक का हाथ तोड़ दिया था। उस समय भी काफी बवाल हुआ था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed