फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज नहीं होगी मुख्तार की घर वापसी : 900 किमी का सफर कर रोपड़ पहुंचेगी यूपी पुलिस, ये है वजह

Mon, 05 Apr 2021 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari will not hand over to UP Police After 6 PM says Punjab ADGP Jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की घर वापसी एक दिन और टल गई है। यूपी पुलिस सोमवार को सुबह 10 बजे रोपड़ के लिए निकली थी। टीम के रात करीब दस बजे तक रोपड़ पहुंचने की संभावना है। जेल मैन्यूल के हिसाब से शाम छह बजे के बाद किसी भी कैदी को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही रोपड़ पहुंच जाए लेकिन उसे सुबह का इंतजार करना पड़ेगा। एडीजीपी जेल प्रवीन सिन्हा ने बताया कि हमारे यहां 25 हजार कैदी जेलों में है। यूपी की जेलों में करीब एक लाख तीस हजार कैदी हैं, ऐसे में वहां की पुलिस जेल मैन्यूल बेहतर जानती है।  वहां की पुलिस हम पर उसे रात को सौंपने का दबाव नहीं डालेगी। न ही रात को अंसारी को सौंपा जाएगा।

Mukhtar Ansari will not hand over to UP Police After 6 PM says Punjab ADGP Jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब पुलिस के जवान भी जाएंगे अंसारी के साथ 
विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार बेहद गोपनीयता बरत रही है। जेल अधिकारी भी मुख्तार को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से मुख्तार को पंजाब से यूपी ले जाने वाला रूट प्लान बेहद गोपनीय रखा गया है। मुख्तार की रवानगी के दौरान पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी शामिल होंगे।

Mukhtar Ansari will not hand over to UP Police After 6 PM says Punjab ADGP Jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो

रोपड़ से बांदा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर है। यूपी से आई टीम में एडीजी और चित्रकूट के आईजी शामिल हैं। रविवार को यूपी पुलिस की इनोवा रोपड़ जेल पहुंची थी। हालांकि मीडिया को देख कर गाड़ी आगे निकल गई। इसके कुछ ही मिनट बाद गाड़ी दोबारा जेल के सामने से निकली। रायबरेली नंबर की इस इनोवा में यूपी पुलिस के अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari will not hand over to UP Police After 6 PM says Punjab ADGP Jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो

अंसारी को सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश की बांदा जेल भेजा जाएगा। सड़क के रास्ते भेजे जाने की खबर से विधायक दहशत में है। माफिया विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद से डॉन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्तार पहले ही विकास दुबे की गाड़ी पलटने की घटना को लेकर पंजाब सरकार से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा चुका है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari will not hand over to UP Police After 6 PM says Punjab ADGP Jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो

अंसारी अब अधिकतर समय जेल में बनी अपनी विशेष बैरक में ही बिता रहा है। हालत यह है कि भारी भरकम डील डौल वाला डॉन अभी तक तीन टाइम खाना खाता था, लेकिन अब वह सिर्फ एक समय ही खाना खा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed