{"_id":"573445834f1c1bf12091a2f4","slug":"mothers-in-india-wo-gave-birth-child-in-old-age-by-ivf-technique","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"72 की दलजिंदर अकेली नहीं और भी वृद्धाएं बन चुकी हैं 'मां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 की दलजिंदर अकेली नहीं और भी वृद्धाएं बन चुकी हैं 'मां'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं, जिन्होंने बुढ़ापे में बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब की 72 साल की दलजिंदर अकेली वृद्धा नहीं जो इस उम्र में मां बनी हो, इससे पहले भी ऐसा संभव होता रहा है। यकीं न हो तो देखिए।
महिलाएं, जिन्होंने बुढ़ापे में बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
दलजिंदर का इलाज 2013 से हरियाणा के हिसार के एक फर्टिलिटी क्लीनिक में चल रहा था। क्लीनिक का ये तीसरा केस है जब 65 से ज्यादा उम्र की औरत ने बच्चा पैदा किया है। डॉक्टर अनुराग बिशनोई बताते हैं कि 2006 में राजो देवी नाम की महिला ने इस टेक्नीक से लड़की को जन्म दिया था।
महिलाएं, जिन्होंने बुढ़ापे में बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
क्लीनिक के डॉक्टर अनुराग बिशनोई बताते हैं कि 66 साल की भतेरी देवी ने 2010 में 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। हालांकि कुछ समय बाद उनके एक बच्चे की मौत हो गई थी। डॉक्टर बताते है कि आईवीएफ के जरिए बुजुर्ग महिला मां बन सकती है, लेकिन यह हर किसी के लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं, जिन्होंने बुढ़ापे में बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के सेक्रेटरी डॉक्टर कनाद नायर बताते हैं कि कोई महिला 55 साल की उम्र तक ही बच्चे को जन्म दे सकती है, क्योंकि इससे ज्यादा उम्र के बाद बच्चे की देखभाल में दिक्कत आती है। वो कहते हैं कि अगर 70 साल की कोई महिला बच्चे को जन्म देती है और कुछ सालों में उसकी मौत हो जाती है तो बच्चे की देखभाल में दिक्क्त आती है।
विज्ञापन
महिलाएं, जिन्होंने बुढ़ापे में बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मां बनाने के लिए IVF यानी 'इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' टेक्नीक का इस्तेमाल कर रहा है। महिला को हार्मोन के इंजेक्शन दिए जाते हैं, ताकि उसके शरीर में एग सेल्स अधिक बनने लगें। इसके बाद एग को गर्भाशय से निकाल लिया जाता है।