फिल्म देखकर एक युवक ने कबाड़ से अनोखी बाइक बना डाली। इसे बनाने को उसने जो जुगाड़ लगाए, देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 6
बंबूकाट बाइक
- फोटो : अमर उजाला
दूध की ड्रमी, जीप का टायर और लोहे का तसला लिया और तैयार हो गई बाइक। आप सोच रहे होंगे ये कैसे हुआ? आइए आपको बताते हैं तरीका।
ये है जुगाड़ की बाइक बंबूकाट। आजकल इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्मों में ये बाइक धड़ल्ले से प्रयोग की जा रही है। इस जुगाड़ बाइक को तैयार किया है मोहाली के रंजीत रंधावा ने।
कैसे तैयार हुईः इस बाइक को कबाड़ से बनाया गया है। बैकसाइड में जीप का टायर डाला गया है। उसके बाद पेट्रोल टैंक की जगह दूध की टंकी फिट की गई है। टंकी पेट्रोल टैंक का ही काम करता है। बाइक की सीट की जगह लोहे के तसले काटकर लगाए गए हैं।
मिला था प्रोजेक्टः रंजीत बताते हैं कि जब उन्हें इस बाइक को बनाने का प्रोजेक्ट मिला, तभी उन्होंने इसे बनाने के लिए कबाड़ का सामान इकट्ठा करना शुरू किया। उन्होंने पहले अपने दिमाग में इस बाइक का खाका तैयार किया और उसके बाद उसे सांचे में ढालना।