फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए ये महिला करती है ऐसा काम, कोई सेल्फी लेता है तो कोई आशीर्वाद देता है

Sun, 19 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 19 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
mohali female auto rickshaw driver baljinder kaur became famous in india, amazing story
ट्राइसिटी की इकलौती ऑटोरिक्शा महिला चालक बलजिंदर कौर
इस महिला को देखिए। ये ऐसा काम करती है, देखकर हर कोई वाहवाही करता है। इनके काम को देखकर कोई इसके सा​​थ सेल्फी लेता है तो कोई आशीर्वाद दे जाता है।
mohali female auto rickshaw driver baljinder kaur became famous in india, amazing story
ट्राइसिटी की इकलौती ऑटोरिक्शा महिला चालक बलजिंदर कौर
मोहाली के फेज-11 की रहने वाली 32 साल की बलजिंदर कौर ट्राइसिटी की इकलौती ऑटोरिक्शा महिला चालक हैं। बलजिंदर कौर पिछले एक साल से ऑटोरिक्शा चला रही हैं। फेज-11 मोहाली से लेकर इनके रूट में खरड़, बलौंगी, फेज 6 और मोहाली के कुछ अन्य रूट शामिल हैं। तीन-चार घंटे सुबह और 2-3 घंटे शाम को ऑटो चलाती हैं। एक दिन में 250-300 रुपए कमा लेती हैं और उसी से अपने परिवार के 6 सदस्यों का पालन-पोषण कर रही हैं।
mohali female auto rickshaw driver baljinder kaur became famous in india, amazing story
ट्राइसिटी की इकलौती ऑटोरिक्शा महिला चालक बलजिंदर कौर
बलजिंदर के पिता हैंडीकैप्ड हैं और रुई-पिंजाई करके थोड़ा-बहुत कमाते हैं। 1995 में एक भाई की मौत हो गई थी। 2007 में दूसरे भाई को ऑटोरिक्शा चलाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद इन्होंने कई लोगों को किराए पर ऑटो चलाने को दिया। पर सभी ने कबाड़ समझकर इसका इस्तेमाल किया। इसके कागज तक गुमा दिए। इसके बाद मैने ठाना कि मैं खुद ऑटो चला परिवार को पालूंगी और तब ऑटोरिक्शा चला खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohali female auto rickshaw driver baljinder kaur became famous in india, amazing story
ट्राइसिटी की इकलौती ऑटोरिक्शा महिला चालक बलजिंदर कौर
बलजिंदर ने बताया कि उन्हें पिछले साल यह ख्याल आया कि क्यों अपनी चीज की बेकदरी करवाएं। मैं क्यों नहीं इसे चला सकती? माता-पिता से विचार किया तो उन्होंने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलें आईं। पहले दिन इतने लोगों के बीच जाना आसान नहीं था। जगह-जगह ऑटो रिक्शा को रोकना भी अजीब लगता। कई पुरुष चालकों ने विरोध किया। ऑटोरिक्शा स्टैंड पर भी पार्किंग नहीं करने देते थे।
विज्ञापन
mohali female auto rickshaw driver baljinder kaur became famous in india, amazing story
ट्राइसिटी की इकलौती ऑटोरिक्शा महिला चालक बलजिंदर कौर
पुरुष चालक उनके रूट की सवारियां उठाती तो वे लड़ते। इतना तक बोलते कि ये औरतों का काम नहीं। बावजूद इसके मैंने किसी की बात नहीं सुनी। मैं अपना काम शांति से करती रही। अपना अलग रूट बना लिया। इसके बाद मेरे ऑटोरिक्शा में बैठकर महिलाएं तो खुद को सुरक्षित समझती हीं, पुरुष भी मुझ पर गर्व करते। अब लोग मेरे साथ सेल्फी लेने लगे हैं। बुजुर्ग आशीर्वाद में दुआओं के साथ-साथ कभी 50 तो कभी 100 रुपए भी देने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed