{"_id":"5a17b3d54f1c1b95188b5ef0","slug":"miss-world-manushi-chillar-mbbs-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लिए खड़ी हुई मुसीबत, अधूरा रह सकता है एक सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लिए खड़ी हुई मुसीबत, अधूरा रह सकता है एक सपना
अंकित चौहान/देवेंद्र सैनी/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
manushi chhillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस वर्ल्ड तो बन गई, पर अब मानुषी छिल्लर के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है, जिसके कारण उनका एक सपना अधूरा रह सकता है।
Manushi Chhillar
दरअसल, मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं, मगर लंबी अनुपस्थिति में इसे जारी रखने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत होगी। मानुषी यहां भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से एमबीबीएस कर रही हैं। नियमानुसार एमबीबीएस के हर प्रॉस में थ्योरी में 75 प्रतिशित और प्रैक्टिकल में 80 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है।
manushi chhillar
- फोटो : facebook
देश को 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जिताकर मानुषी ने एक बड़ा सपना पूरा किया है। अब उनका डॉक्टर बनने का सपना बाकी है। उपस्थिति नियम की वजह से पढ़ाई जारी रखने के लिए जरूरी है कि वह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से विशेष अनुमति लें। मेडिकल कालेज प्रशासन का कहना है कि मानुषी ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है ऐसे में उन्हें एक्सटेंशन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
रास्ता खुला है...
इस समय मानुषी का दूसरा प्रॉस चल रहा है, जो डेढ़ साल का होता है। इस प्रॉस का सेशन भी सितंबर 17 में शुरू हो चुका है और इस तरह मानुषी के ढाई महीने से ज्यादा समय बिना कॉलेज में जाए निकल गया है। वहीं मिस वर्ल्ड बनने से मानुषी की व्यस्तता ज्यादा हो गई है और उसका अभी जल्द कॉलेज आना मुश्किल है।
इस समय मानुषी का दूसरा प्रॉस चल रहा है, जो डेढ़ साल का होता है। इस प्रॉस का सेशन भी सितंबर 17 में शुरू हो चुका है और इस तरह मानुषी के ढाई महीने से ज्यादा समय बिना कॉलेज में जाए निकल गया है। वहीं मिस वर्ल्ड बनने से मानुषी की व्यस्तता ज्यादा हो गई है और उसका अभी जल्द कॉलेज आना मुश्किल है।
विज्ञापन
manushi chhillar
- फोटो : facebook
ऐसे में मानुषी की इस प्रॉस में थ्योरी में उपस्थिति नियम आड़े आ सकता है। लेकिन मानुषी अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहती है तो उसके लिए अभी रास्ते खुले हुए हैं। मानुषी को अपनी पढ़ाई में एक्सटेंशन लेने के लिए कॉलेज में पत्र देना होगा। कालेज प्रबंधन इस पत्र को विशेष अनुमति के लिए एमसीआई को भेजेगा।