{"_id":"5e2a9a238ebc3e4b4876d02b","slug":"miss-india-2019-suman-rao-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मिस इंडिया' बोलीं- मैंने मां को देखकर दिया था खुद को चैलेंज, निजी जिंदगी पर खुलकर बोलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मिस इंडिया' बोलीं- मैंने मां को देखकर दिया था खुद को चैलेंज, निजी जिंदगी पर खुलकर बोलीं
Fri, 24 Jan 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
सुमन राव
- फोटो : अमर उजाला
मैंने अपनी मां को देखकर खुद को एक चैलेंज दिया था, जिसे पूरा करके दिखाया। मिस इंडिया सुमन राव ने निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की, पढ़ें इंटरव्यू।
Trending Videos
Suman Rao
- फोटो : Instagram
चेहरे पर अपने सपनों को पूरा करने की खुशी और देश को दुनिया भर में मशहूर करने का उत्साह राजस्थान की बेटी मिस वर्ल्ड एशिया 2019 और मिस इंडिया 2019 सुमन राव ने जाहिर की। वे वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल में क्लिओपेट्रा स्पा एंड सैलून के ‘बींग शी ब्यूटी विद पर्पस’ को लॉन्च के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की।
Suman Rao
- फोटो : Instagram
'बींग शी- ब्यूटी विद पर्पस' अंदरूनी और बाहरी खूबसूरती व नारीत्व के इस उत्सव में क्लिओपेट्रा सैलून और ब्राइडल मेकओवर की फाउंडर व मेकओवर एक्सपर्ट रिचा अग्रवाल के साथ राव ने सैलून के 2020 लुक्स को भी शोकेस किया। साथ ही उन्होंने अपनी ब्यूटी पैजेंट के सफर को साझा किया। सैलून की ओर से चलाए इस मुहीम में विभिन्न शहरों से विख्यात ब्यूटी एक्सपर्ट ने वीमेन एंपावरमेंट के इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suman Rao
- फोटो : Instagram
मिस इंडिया ने कहा कि एक बेटी अपनी मां से ही जिंदगी की सबसे पहली सीख लेती है। मैंने भी अपनी मां से ही मेहनत करके मिली सफलता में खुश होने की सीख ली। मां को घर पर 24 घंटे काम करता देखकर मैं काफी परेशान और हैरान हो जाती थी। इतना काम करने के बाद भी उनके माथे पर थकान की शिकन नहीं होती थी। उनको रोजाना ऐसे काम करता देख मैंने खुद को चैलेंज दिया।
विज्ञापन
suman rao
- फोटो : insatgram
मिस इंडिया ने कहा कि यह चैलेंज लेते ही मेरा सपना सबसे पहले सामने आया, वो था फैशन और ग्लैरम इंडस्ट्री में देश का नाम दुनिया भर में चमकाना। फिर क्या था रोजाना चार्टड अकाउंटेंट की पढ़ाई के साथ-साथ इस सपने को पूरा करने में लग गई। सीए की पढ़ाई होने की वजह से मॉडलिंग को सिर्फ शनिवार और रविवार को ही समय दे पाती थीं। मात्र दो साल के भीतर इस सफर को पाकर मैं आज बेहद खुश हूं। इसलिए कहती हूं कि देश की हर बेटी अपने सपनों को पूरा कर सकती है, बस उनको खुद को आत्मविश्वास रखना होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/