फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'करामाती' नल, 'जादुई' जल: जब भीड़ लगी बढ़ने तो निकाला हल

Thu, 05 May 2016 12:41 PM IST
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) Updated Thu, 05 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
miracal water tap, miracal water, miracal water tap in punjab, miracal water in punjab
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में नल के करामाती होने की अफवाह फैली तो अंधी श्रद्धा के चलते लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इंतजाम में हाथ पैर फूले तो ऐसा हल निकाला कि सब हैरान रह गए।
miracal water tap, miracal water, miracal water tap in punjab, miracal water in punjab
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल - फोटो : अमर उजाला
गांव के पंच जगदेव सिंह ने बताया कि इस नल के जल से बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस कारण कई दिनों से हजारों की तादाद में लोग नल से पानी भरने के लिए आ रहे थे। इतनी बड़ी भीड़ को संभालना उनके बस से बाहर हो गया था।
miracal water tap, miracal water, miracal water tap in punjab, miracal water in punjab
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल - फोटो : अमर उजाला
गांव के शमशेर सिंह ने बताया कि नल रात को 12 बजे बंद होता था और तड़के तीन बजे फिर चालू हो जाता था। बीती रात 11 बजे बाहर से आए लोगों ने नल से पानी भरते समय गांव के कई नौजवान सेवादारों से धक्का-मुक्की की और झगड़ा हो गया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन का सहयोग मांगा गया था लेकिन अधिकारी एक बार ही आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
miracal water tap, miracal water, miracal water tap in punjab, miracal water in punjab
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने बताया कि जो लोग, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पंचकूला से वाहनों में भरकर आ रहे हैं, रात के समय चोरों, लुटेरों की उनपर पैनी नजर रहती है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि नल का पानी 50 रुपये प्रति बोतल ब्लैक में बिकने लगा था। इनसे परेशान होकर गांव के लोगों, सौंटी की पंचायत और सेवादारों ने संयुक्त फैसला लेकर बुधवार को उक्त नल बंद कर दिया। यहां पर दोनों गांवों की पंचायतों ने लोगों के लिए खाने के लंगर भी लगा रखे थे, वे भी बंद करा दिए गए।
विज्ञापन
miracal water tap, miracal water, miracal water tap in punjab, miracal water in punjab
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल - फोटो : डेमो फोटो
ब​ता दें कि यह नल फतेहगढ़ साहिब में  अमलोह शहर के गांव अन्नियां में बहता था। इस नल को बंद किए जाने पर डीसी कमलदीप सिंह संघा का कहना है कि पंचायत ने अच्छा काम किया है। वह पंचायत के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने नल वाली जगह पर जाकर व्यवस्था सुचारु की थी। वहां कोई घटना होती है तो प्रशासन कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed