फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NRI दूल्हे से शादी को लेकर बदल गया एक नियम, अनदेखी की तो कानूनी पचड़े में फंसेंगी

Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
menaka gandhi told, marriage ragistration in 48 hours must for nri grooms
groom
एनआरआई दूल्हों से शादी को लेकर देश की सरकार ने एक नियम में बड़ा बदलाव किया है। अगर नहीं देखा तो कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे। चंडीगढ़ सीएफएसएल में अत्याधुनिक डीएनए लैब की नींव रखने पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एक जानकारी दी।
menaka gandhi told, marriage ragistration in 48 hours must for nri grooms
groom catch
उन्होंने कहा कि पंजाब में एनआरआई दूल्हों के शादी करके पैसे ले भागने और पत्नी को छोड़ जाने के मामले सामने आते रहते हैं। इसलिए मंत्रालय ऐसे दूल्हों के लिए शादी के 48 घंटे के अंदर शादी रजिस्टर्ड करवाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा न करने पर वीजा जारी नहीं किया जाएगा। वहीं मंत्रालय ऐसे एनआरआई दूल्हों से संबंधित डाटा भी बना रहा है, जो शादी के बाद पत्नी को छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे एनआरआई के जांच के बाद पासपोर्ट रद्द किए जाएंगे।
menaka gandhi told, marriage ragistration in 48 hours must for nri grooms
groom
केंद्रीय मंत्री के अनुसार महिला एवं बाल मंत्रालय ने विदेश और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर एक टीम बनाई है। इसमें तीन ज्वाइंट सेक्रेटरी लेवल के सदस्य हैं। अगर किसी नवविवाहिता को लगता है कि उसका दूल्हा भाग सकता है तो वह डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमआईएन_डब्ल्यूसीडी डॉट एनआईसी पर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा वह महिला हेल्पलाइन 181 पर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
menaka gandhi told, marriage ragistration in 48 hours must for nri grooms
groom
इसके बाद उनके दूल्हे को विदेश भागने से पहले ही दबोच लिया जाएगा और जांच के बाद उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा। अब तक ऐसे छह लोगों के मंत्रालय ने पासपोर्ट रद्द किए हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रार के भी माध्यम से एनआरआई दूल्हों का डाटाबेस बनाया जा रहा है। पैसे के लिए फरार होने वाले एनआरआई दूल्हों की शिकायत मिलने के बाद पासपोर्ट रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन
menaka gandhi told, marriage ragistration in 48 hours must for nri grooms
bride groom hands
एनसीईआरटी की किताबों में पब्लिश होगा ‘गुड टच, बैड टच’
मेनका गांधी ने पत्रकारों को बताया कि इस साल से शुरू हुए सत्र में एनसीईआरटी की किताबों में पीछे की तरफ ‘गुड टच, बैड टच’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे स्कूलों में बच्चों को जानकारी मिल सके कि, कौन अच्छा है और कौन बुरा। इसके अलावा एक शार्ट फिल्म स्कूलों में बच्चों को दिखाई जाएगी। इसमें भी बच्चों को ‘गुड टच, बैड टच’ के बारे में एजुकेट किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed