51 साल बाद दो शुभ संयोगों के साथ शिवरात्रि का त्योहार आया है, इसलिए शिवलिंग पर भूलकर भी ये 10 चीजें न चढ़ाएं, महादेव नाराज हो जाएंगे।
2 of 10
शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा
चंडीगढ़ में सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र के मुताबिक, 13 फरवरी को मंगलवार है और ऐसा संयोग 51 साल के बाद आया है। मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व बहुत शुभ होता है क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है।
3 of 10
शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा
मिश्र के मुताबिक, इस बार शिवरात्रि श्रवण नक्षत्र और सिद्ध योग में होगी। इसके चलते यह सवार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग मनोकामनाएं पूरी करने वाला है। इसलिए भक्त जान चार प्रहर की पूजा करके भोले को खुश करें, मन की इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
4 of 10
शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा
मिश्र के मुताबिक, शिवरात्रि सदैव अर्द्ध रात्रि को ही मानी जाती है। इस बार 12 फरवरी सोमवार को रात 8:07 बजे से त्रयोदशी यानी प्रदोष लग रहा है, जो 13 फरवरी मंगलवार को रात 10:38 बजे तक रहेगा। 13 फरवरी की रात 11 बजकर 46 मिनट से अष्टम मुहूर्त प्रारंभ रहेगा, जो पूरी रात रहेगा।
5 of 10
शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा
14 फरवरी को रात 12 बजकर 46 मिनट के बाद अष्टम मुहूर्त मिलता है, इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को ही होगा और व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा। महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त 13 फरवरी को रात 10 बजे के बाद शुरू होगा जिसका पारण काल का मुहूर्त 14 फरवरी तक रहेगा।