फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana bride refuse to marry at the time of ceremony, wedding, marriage

7 फेरे लेने से ठीक पहले दुल्हन ने ठुकरा दिया दुल्हा, पुलिस तक पहुंचा मामला

Tue, 05 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 05 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
ludhiana bride refuse to marry at the time of ceremony, wedding, marriage
marriage logo - फोटो : demo photo
मंडप सज गया, बारात भी पहुंच गई लेकिन सात फेरे लेने से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को ठुकरा दिया और शादी करने से मना करने लगी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। श्री माछीवाड़ा साहिब के गांव मंड जोझ में 80 बारातियों के साथ पहुंचे होशियारपुर से आए युवक को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन


अभी बारात गांव में पहुंची ही थी कि लड़की वालों ने दूल्हे में नुक्स निकालकर शादी से जवाब दे दिया। हालांकि लड़की वालों ने बारातियों की सेवा के लिए पकवान तैयार किए थे, लेकिन किसी बाराती को कुछ भी खाने को नहीं मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना माछीवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक बारात वापस न जा पाए, इसलिए लड़की के परिवार वालों ने गांव से निकलने वाले रास्ते तक बंद कर दिए। इस पर वर पक्ष ने ही पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पीने के बाद लड़के में नुक्स निकालने शुरू कर दिए

ludhiana bride refuse to marry at the time of ceremony, wedding, marriage
marriage logo - फोटो : demo photo
जानकारी के मुताबिक फर्नीचर का काम करने वाले सुरिंदर सिंह के बेटे हरबिंदर का रिश्ता गांव मंड जोझ वाल की लड़की के साथ तय हुआ था।जब रिश्ता तय हो रहा था तो किसी ने लड़के में कोई नुक्स नहीं निकाला था, लेकिन जब बारात घर पहुंच गई तो चाय पीने के बाद लड़की वालों ने लड़के में नुक्स निकालने शुरू कर दिए।

लड़की वालों ने कहा कि लड़के की एक बाजू काम नहीं करती और वह मंदबुद्धि है, इसी के चलते लड़की ने जवाब दे दिया। वहीं लड़के के पिता ने बताया कि लड़के में कोई नुक्स नहीं है। कुछ दिन पहले वह बीमार जरूर हुआ था।

शादी से पहले 7 जुलाई को भी मंगनी के दौरान लड़के को सारे लड़की वाले राहों के एक होटल में मिले थे, तब तक तो नुक्स जैसी कोई बात नहीं थी। आज उन्होंने न सिर्फ लड़की को भेजने से मना कर दिया बल्कि बारातियों को परेशान भी किया। शाम होते समय मौके पर पहुंची पुलिस और गांव की पंचायत भी बारातियों को वापस भेजने में सफल तो रही लेकिन बिना दुल्हन के।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed