लोकसभा हलका गुरदासपुर में भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल का ढाई किलो का हाथ कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ पर भारी पड़ा। उन्होंने कुल 77 हजार 107 मतों से जीत दर्ज की। लोकसभा हलके के नौ विधानसभा हलकों में से सनी देओल ने लीड हासिल की।
पंजे पर भारी पड़ा सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ', जीत के साथ हुई एंट्री, पढ़ें अनसुनी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के सिर्फ दो मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और फतेहजंग सिंह बाजवा कांग्रेस की साख बचाने में सफल रहे। कांग्रेसी मंत्री अरुणा चौधरी, विधायक जोगिंदर पाल तथा अनिल विज के हलकों में सुनील जाखड़ की बुरी तरह से हार हुई है। भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल को कुल 5 लाख 50 हजार 766 वोट पड़े, जबकि सुनील जाखड़ ने कुल 4 लाख 73 हजार 659 मत प्राप्त किए।
इस मुकाबले में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीटर मसीह को कुल 27 हजार 257 तथा पीडीए के उम्मीदवार लाल चंद कटारुचक्क को 15209 मत पड़े। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना सांसद रह चुके हैं। उनकी मौत के बाद हुए उपचुनाव में सुनील जाखड़ ने यहां से जीत हासिल की थी। गुरदासपुर लोकसभा सीट को कांग्रेस की वर्चस्व धारी सीट मानी जाती है। बीजेपी ने विनोद खन्ना को उतार कर यह वर्चस्व तोड़ा था। सनी देओल का कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। अभिनय के सहारे सनी देओल राजनीति में आए। और पहली बार में सफल भी हो गए। पंजाब के पुत्तर धर्मेंद्र के बेटे होने के कारण बीजेपी ने उन्हें यहां से मैदान में उतारा था ।
सनी देओल के प्रचार में अभिनेता धर्मेंद्र भी काफी सक्रिय रहे। बता दें कि इससे पहले धर्मेंद्र साल 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा से सांसद हैं। सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 में पंजाब के सहनेवाल में हुआ। सनी देओल अभिनय के क्षेत्र में लगभग 35 से सक्रिय रहे। इस दौरान उन्हें दो राष्ट्रीय अवॉर्ड और दो फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
सनी देओल ने साल 1982 में अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। बॉबी देओल सनी देओल के छोटे भाई हैं। सनी के दो बहनें भी हैं।
'मैं क्षेत्र के लोगों के प्यार की लाज रखूंगा। विकास के लिए यादगारी काम करूंगा। उनकी जीत लोगों के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। देश की जनता ने भाजपा और सहयोगी पार्टियों के हक में खड़े होकर यह साबित कर दिया है कि देश के लोग अब लुभावने वादों को महत्व नहीं देते बल्कि काम करने वाली पार्टी के हाथ में ही देश का भविष्य समझते हैं।' -सन्नी देओल