OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे दिया जीवन दान
ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। आंधी से जड़ समेत उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद कहीं और बसा कर दे दिया गया जीवनदान। देखकर लोग रह गए दंग। देखिए तस्वीरों में।
OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे दिया जीवन दान
ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। आंधी से जड़ समेत उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद कहीं और बसा कर दे दिया गया जीवन दान। दरअसल आंधी से उखड़े एक पेड़ को सेक्टर 26 के एक व्यापारी ने चार दिन बाद री प्लांट कराया है। यह पेड़ सूखा था और दीमक और फंगस के कारण भीतर से खोखला हो गया था। गत दिनों तेज हवा और आंधी में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया।
OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे दिया जीवन दान
इसके बाद बागवानी विभाग ने इसकी टहनियों को काटकर सड़क से उठवा लिया जबकि तना वहीं पड़ा रहा। इसे देख व्यापारी को री प्लांट का विचार आया और उसने दीमक और फंगस को खत्म करने के लिए दवा डाली और उसे सेक्टर 26 चौक के पास री प्लांट कराया। राहुल महाजन ने बताया कि वह प्रतिदिन देख रहे थे कि पेड़ का विशाल तना पड़ा हुआ है। उनके दिमाग में आया कि अगर पौधों को री प्लांट किया जा सकता है तो पेड़ों को क्यों नहीं।
OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे दिया जीवन दान
राहुल महाजन की सेक्टर-26 मंडी में दुर्गा सीडज के नाम से शाप है। उन्होंने प्रशासन से इसके लिए लिखित में मंजूरी मांगी। राहुल ने जो मंजूरी के लिए जो आवेदन दिया उसमे तर्क दिया कि प्रशासन चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहा है ऐसे में भविष्य के विकास के लिए पेड़ों को री प्लांट किया जाना चाहिए। मंजूरी के बाद क्रेन मंगवाकर तने को उठवाया गया। इस दौरान बागवानी विभाग के जेई मलकीयत सिंह भी मौजूद रहे।
OMG! आंधी से उखड़े पेड़ को 3 दिन बाद दे दिया जीवन दान
पेड़ उठवाने से दीमक और फंगस को खत्म करने के लिए दवा डाली गई। सेक्टर-26 चौक के पास फिर से री प्लांट करने पर राहुल का इस पर 7 से 8 हजार रुपये का खर्चा आया। जब पेड़ को री प्लांट कर दिया गया है तो कई लोगों ने रुककर पेड़ के साथ सेल्फी भी खींची। यह पेड़ 16 सितंबर को तेज हवा और आंधी के कारण पीलखन का सेक्टर- 7-8 के चौक स्थित सड़क पर गिर गया था।