टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने टेनिस कोर्ट में जमकर ठुमके लगाए। उन्हें देखकर बाकी सभी खिलाड़ी भी थिरकने लगे। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके
- फोटो : अमर उजाला
मौका था, चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप मैच का, जिसमें टीम इंडिया ने कोरिया रिपब्लिक को हराकर वर्ल्ड ग्रुप में जगह बनाई। मैच जीतने के बाद लिएंडर पेस ने टेनिस कोर्ट में डांस करके जश्न मनाया। पेस ने फैंटम फिल्म के गाने ख्वाजा जी के सामने तेरी चुगली करूंगा पर ठुमके लगाए।
3 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके
- फोटो : अमर उजाला
लिएंडर पेस को नाचता देखकर माहौल इतना मस्त हुआ कि बाकी के सभी खिलाड़ी भी नाचने लगे। इनमें रोहन बोपन्ना, साकेत मेयनी, रामकुमार रामनाथन, युवा खिलाड़ी सुमित नागल के साथ साथ पूरा स्टाफ शामिल था। पेस एंड कंपनी के इस जश्न में मैच देखने आए फैंस भी शामिल हुए।
4 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डेविस कप के आखिरी दिन औपचारिक मैच होने के बावजूद ग्राउंड लगभग फुल रहा और फैंस ने अच्छे मौसम में बेहतरीन टेनिस का मजा लिया। लिएंडर पेस हमेशा ही टीम का हौसला बढ़ाते है। हर दिन की तरह आखिरी दिन भी ऐसा ही होता दिखा।
5 of 7
टेनिस कोर्ट में लिएंडर पेस ने लगाए जमकर ठुमके
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भारतीय टीम दक्षिण कोरिया का सुपड़ा साफ करने से चूक गई। रोहन बोपन्ना ने पहला रिवर्स सिंगल जीतकर टीम को 4-0 की बढ़त दिलाकर क्लीप स्वीप करने की उम्मीदें बड़ा दी थी। लेकिन अंतिम रिवर्स सिंगल में योंग क्यू लिम ने भारतीय उम्मीदों पर पानी फेरते हुए रामकुमार रामनाथन को हरा दिया।