500 और 1000 के पुराने नोट शुक्रवार को बैंक में जमा कराने का आखिरी मौका है। हालांकि इसके बाद आपके पास एक और तरीका होगा।
केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक नोट खाते में जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर थी। हालांकि इसके बाद शर्तों के साथ आरबीआई में 31 मार्च 2017 तक पुराने नोट बदले जा सकेंगे।
इसके लिए नोट बदलने वालों को ठोस कारण देना होगा। साथ ही आईडी प्रूफ भी देना होगा। आईडी प्रूफ के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। बिना आईडी प्रूफ के नोट किसी भी सूरत में नहीं बदले जाएंगे।
वहीं, नोट बदलने के लिए आरबीआई अधिकारी आपसे सवाल जवाब भी कर सकते हैं। वहीं, हाल ही में पुराने नोट रखने वालों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को नोट जमा कराने वालों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
5 of 5
नोट बदलने का आखिरी मौका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शुक्रवार के लिए बैंक की ओर से अलग काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक अधिकांश लोग नोट जमा और बदलवा चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार को लोगों की भीड़ लगने की कम ही उम्मीद है।