नोटबंदी के बाद लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। अब क्रेडिट कार्ड के बिना भी ट्रांजेक्शन हो सकेगी। इसके लिए बड़ी सुविधा शुरू की जा रही है।
2 of 7
डेबिट,क्रेडिट कार्ड ने की मुश्किल आसान
दरअसल, कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने आधार कार्ड आधारित भुगतान प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इससे बिना कार्ड के भी ट्रांजेक्शन की जा सकेगी।
3 of 7
ऑनलाइन बिल भुगतान की नई व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ कैशलेस ट्रांजेक्शन की प्रगति की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए सभी प्रकार के उपकरणों के प्रयोग के संबंध में आवश्यक नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
भारतीय रिजर्व बैंक से भी आग्रह किया जाएगा कि वे कैशलेस ट्रांजेक्शन करने वाले उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का शुल्क न वसूले। मोबाइल प्वाइंट ऑफ सेल उपकरण राज्य के सभी सरकारी विभागों के रसीद शाखा में स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बैंक के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्लास्टिक मनी के प्रयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। बैंक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आरटीजीएस और एनईएफटी की सुविधा को भी नैट बैंकिंग के प्रोत्साहन के साथ बड़े ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध करवाएं।