{"_id":"588314684f1c1bba76efe3a9","slug":"lady-attempt-suicide-at-the-front-of-police-station-ambala-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पति छोड़ गया, ससुराल वालों ने घर से निकाला, इंसाफ के लिए उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: पति छोड़ गया, ससुराल वालों ने घर से निकाला, इंसाफ के लिए उठाया ये कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Jan 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
थाने में आत्मदाह करने पहुंची विवाहिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति छोड़कर फरार हो गया, ससुराल वालों ने भी साथ नहीं दिया और घर से निकाल दिया। आखिर में महिला ने इंसाफ के लिए देखिए क्या रास्ता चुना?
थाने में आत्मदाह करने पहुंची विवाहिता
मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। ढाई महीने गुजर गए, एक महिला लगातार थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने न तो उसकी बात पर गंभीरता दिखाई और न ही उसके कथित पति को तलाशा, जो उसे छोड़कर फरार हो गया। आखिरकार 19 जनवरी 2017 को आशा हरियाणा के मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंची और उसने अपनी आपबीती व पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई की कहानी मंत्री महोदय को सुनाई। इस पर मंत्री ने फिर से थाना एसएचओ को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें इस मामले की रिपोर्ट दी जाए।
थाने में आत्मदाह करने पहुंची विवाहिता
मंत्री के आश्वासनों के बाद आशा 20 जनवरी को थाना महेशनगर परिसर में पहुंच गई। लेकिन थाने में पहुंचने के बाद आशा के साथ वही सलूक किया गया, जो कई दिनों से हो रहा था। पहले तो थाने में उसकी बात की अनदेखी की जाती रही और फिर उसे थाने से वापस जाने को कह दिया गया। अपने साथ थाने में इस तरह के दुर्व्यवहार का आलम देख आशा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे सीधे थाने से बाहर गई और थोड़ी देर बार पेट्रोल से भरी एक बोतल लेकर फिर से थाने में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में आत्मदाह करने पहुंची विवाहिता
थाने में आते ही आशा जोर-जोर से रोने लगी और पुलिस वालों से कहने लगी कि कोई बात नहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, कहीं भी उसकी बात को नहीं सुना जा रहा, उसकी बात पर तवज्जो नहीं दी जा रही, इसलिए उसका मर जाना ही मुनासिब है...शायद मरने के बाद ही उसकी बात पर गौर किया जाएगा...अब मैं मरने जा रही हूं, कोई भी मेरे पास न भटकना, जिसको मेरे साथ जलना है, वो ही आगे आए, ये कहते हुए बिलखती आशा ने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
थाने में आत्मदाह करने पहुंची विवाहिता
ये है आत्मदाह का प्रयास करने वाली आशा की कहानी
पीड़िता आशा ने बताया कि उसकी लव मैरिज दलीपगढ़ के एक युवक के साथ हुई थी। युवक व युवती ने एक घर में ही शादी की थी। उसके बाद से वे युवक के साथ रही थी। लेकिन युवक के परिजन इस शादी व उसके खिलाफ थे। आशा का कहना है कि वे लगातार युवक को भड़काते रहते थे। जिसके चलते युवक उसे छोड़कर चला गया। बाद में वे ससुराल गई और वहां पर पंचायत भी हुई।
पीड़िता आशा ने बताया कि उसकी लव मैरिज दलीपगढ़ के एक युवक के साथ हुई थी। युवक व युवती ने एक घर में ही शादी की थी। उसके बाद से वे युवक के साथ रही थी। लेकिन युवक के परिजन इस शादी व उसके खिलाफ थे। आशा का कहना है कि वे लगातार युवक को भड़काते रहते थे। जिसके चलते युवक उसे छोड़कर चला गया। बाद में वे ससुराल गई और वहां पर पंचायत भी हुई।