फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF के लिए सिरदर्द बन गए हैं सरहदी किसान, क्यों?

Sun, 12 Feb 2017 09:21 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 12 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Know why border farmers have become a headache for BSF
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बन गए हैं सरहदी किसान - फोटो : File Photo
बीएसएफ ने अब कंटीली तार पार खेतों में काम करने वाले किसानों पर अपनी सख्ती बढ़ा दी है। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह...
Know why border farmers have become a headache for BSF
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान - फोटो : File Photo
किसानों पर अपनी सख्ती बढ़ाने का कारण हैं कुछ किसान जिनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से जाहिर होने लगे हैं। ऐसे किसान बीएसएफ की सिरदर्दी बन चुके हैं। ऐसे किसान विभिन्न तरीके अपनाकर हेरोइन और हथियार की तस्करी करने में जुट गए हैं। बीएसएफ को फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने वाले किसानों पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। जिससे पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन और हथियार भारतीय सीमा में न पहुंच सके। 
Know why border farmers have become a headache for BSF
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
बीएसएफ ने शुक्रवार  फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी जगदीश के पास कंटीली तार पर लगे गेट नंबर-193 पर चेकिंग दौरान बैलगाड़ी के पहिए के टायर के अंदर से पच्चीस करोड़ रुपये की हेरोइन समेत एक किसान को काबू किया है। बीएसएफ ने सरहद पर ऐसे कई किसानों को हेरोइन, जाली करेंसी और हथियार की तस्करी करते हुए पकड़ा है। वह बैलगाड़ी के अंदर बॉक्स बनाकर, कस्सी की हत्थी में हेरोइन डालकर, टायर के अंदर हेरोइन डालकर, पशुओं के हरे चारे में हथियार छिपाकर तस्करी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why border farmers have become a headache for BSF
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
शुक्रवार को बैलगाड़ी के टायर के अंदर हेरोइन छिपाकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-193 से जब किसान करनैल सिंह पुत्र किशन सिंह वासी गंदू किलचा गुजरा तो वहां तैनात बीएसएफ की बटालियन 137 के जवानों ने टायर के आकार में कुछ गड़बड़ी नजर आई। बीएसएफ जवानों ने बैलगाड़ी के टायर को खोल कर देखा तो उसमें हेरोइन के पांच पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पच्चीस करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
Know why border farmers have become a headache for BSF
बीएसएफ के लिए सिरदर्द बने सरहदी किसान
पहले बीएसएफ ने कंटीली तार पार खेतों में खेती करके लौटते हुए किसानों को हेरोइन, हथियार और जाली करेंसी के साथ पकड़ा है। बीएसएफ को फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने जा रहे किसानों पर पैनी नजर रखने के लिए स्पेशल किसान गार्ड तैनात किए जाते हैं। पिछले पांच साल में ऐसे लगभग आठ से अधिक केस पकड़े हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed