फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest: किसान आंदोलन: करीब 3000 ट्रकों के पहिये थमे, कई राज्यों में फल-सब्जी व दूध की सप्लाई बाधित

Sat, 28 Nov 2020 11:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Supply of essential goods interrupted due to Kisan Andolan
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले दो दिन से किसान दिल्ली जाने के लिए निकले हुए हैं, जिससे नेशनल हाईवे 44 पूरी तरह से जाम है। वहीं किसानों का यह आंदोलन अन्य जगह भी शुक्रवार को हुआ तो केजीपी, केएमपी एक्सप्रेस वे समेत अन्य मार्ग भी जाम हो गए। इससे इन सभी जगहों पर करीब तीन हजार ट्रक जाम में फंस गए और उनकी लंबी लाइन लग गई। इससे दिल्ली समेत कई राज्यों में फल, सब्जी व अन्य जरूरी सामान की सप्लाई बाधित हो गई है।

Kisan Andolan Today Latest News: Supply of essential goods interrupted due to Kisan Andolan
कुंडली में हाईवे पर खड़े सेब से लदे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

फल व सब्जी के साथ ही दूध भी नेशनल हाईवे 44 से दिल्ली में पहुंचता है और इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में पड़ता दिख रहा है। किसान आंदोलन के चलते कश्मीर, हिमाचल व पंजाब से फलों के साथ ही सब्जियां लेकर आने वाले ट्रक नेशनल हाईवे पर आगे नहीं बढ़ सके। नेशनल हाईवे 44 को वीरवार को बंद करने से यूपी व उत्तराखंड से संपर्क भी अन्य राज्यों का टूट गया।
 

Kisan Andolan Today Latest News: Supply of essential goods interrupted due to Kisan Andolan
सिंघु बॉर्डर पर जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

वहीं किसानों का आंदोलन शुक्रवार को ज्यादा बढ़ने से केजीपी व केएमपी पर भी ट्रकों के पहिये थम गए। उससे राजस्थान व अन्य प्रदेशों का संपर्क भी रुक गया। ऐसे में करीब तीन हजार ट्रक नेशनल हाईवे 44, केजीपी, केएमपी व अन्य मार्गों पर खड़े रहे। हिमाचल के मंडी का ट्रक चालक कैलाश कुमार पंजाब के लुधियाना से ट्रक में आलू लेकर निकला था। इस तरह ही पंजाब से ट्रक में सब्जी लेकर ललित राज निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Supply of essential goods interrupted due to Kisan Andolan
सोनीपत में जाम में फंसे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

यह सभी नेशनल हाईवे 44 पर ट्रक लेकर खड़े थे। इस तरह ही केजीपी व केएमपी के गोल चक्कर पर करीब दो किमी लंबा जाम ट्रकों के कारण लगा था। क्योंकि वे उत्तर प्रदेश व हरियाणा किसी भी तरफ नहीं जा रहे थे। इस तरह से किसान आंदोलन के कारण जरूरी सामान की सप्लाई बाधित होती दिख रही है। उधर, कश्मीर से सेब लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए चले 600 ट्रक आठ दिन बाद भी मंडी नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में बागान मालिकों से लेकर आढ़तियों तक को परेशानी हो गई है।

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Supply of essential goods interrupted due to Kisan Andolan
- फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के कारण ये 600 ट्रक रास्ते में फंसने से करीब 60 करोड़ रुपये के सेब अब खराब होने लगे हैं। चालकों के अनुसार सेबों से भरे से ट्रक तीन दिन में पंजाब बॉर्डर पार कर सके और अब पांच दिन से हरियाणा में फंसे हुए हैं, जबकि लोडिंग के बाद तीन से चार दिन के अंदर सेब को मंडी पहुंचाना होता है। अब आढ़तियों ने बागान मालिकों को फोन करके सेब लेने से इनकार कर दिया है। ट्रक चालकों के अनुसार एक ट्रक में करीब 16 टन सेब आता है जोकि 10 लाख रुपये का सेब होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed