फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान बोले- शांतिपूर्वक उठा रहे मांग, बल प्रयोग कर रही सरकार, सीने पर गोली खाने को हैं तैयार

Sat, 28 Nov 2020 10:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Farmers angry with central government regarding Farn laws
किसान। - फोटो : अमर उजाला

तीन नए कानून बनाने के खिलाफ किसान सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब से प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों की जुबान पर एक ही बात थी कि जब वे शांतिपूर्वक अपनी मांगों को उठा रहे तो ऐसे में सरकार जबरन बल प्रयोग कर उन्हें उकसाने का प्रयास किसलिए कर रही है। वे मांगों को पूरा करवाने के लिए अपने सीने पर गोली तक खाने को तैयार हैं। वह अपनी जायज मांगों के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार उनके रास्ते में अपरोध लगा कर गलत कर रही है। अन्नदाता अपने हक की लड़ाई लड़ेगा और जीतकर ही लौटेगा।  

Kisan Andolan News: Farmers angry with central government regarding Farn laws
बलविंद्र सिंह समाणा - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने किसानों की जायज मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करना चाहिए। किसान देश की रीढ़ होता है। ऐसे में किसानों की मदद करने की बजाय सरकार उन्हें ही दबाने में लगी है। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। ऐसे में किसानों पर बल प्रयोग करना छोड़कर सरकार को उनसे बातचीत कर मांगों को पूरा चाहिए।  - बलविंद्र सिंह समाणा, जमूरी किसान सभा, पटियाला पंजाब 

Kisan Andolan News: Farmers angry with central government regarding Farn laws
सरदार नंबरदार सिंह - फोटो : अमर उजाला

किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हुआ है। हम शांतिपूर्वक अपनी बात रखने जा रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह हमारे ऊपर बल प्रयोग किया जा रहा है। यह किसानों के साथ नाइंसाफी और इसे किसान किसी सूरत में सहन नहीं करेगा। हर दो-तीन किलोमीटर पर बैरिकेड लगाकर सरकार किसानों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार कर रही है। किसान किसी से रुकने वाले नहीं हैं। जायज मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जरूर जाएंगे। - सरदार नंबरदार सिंह, बाजावा कलां, जालंधर, पंजाब 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Farmers angry with central government regarding Farn laws
सुखविंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

किसान देश का पेट पालने के लिए दिनरात मेहनत करता है। हर आदमी को अनाज उपलब्ध कराता है। उसके बावजूद सरकार उनके हितैषी कार्य करने की बजाय उनके खिलाफ ही कानून लेकर आई है। सरकार को चाहिए कि किसान विरोधी कानून तुरंत वापस लिए जाएं। जब किसान ही इन कानूनों को नहीं चाहता तो यह किसके हित में बनाए गए हैं। यह समझ से परे है। इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। - सुखविंद्र सिंह, मोहाली पंजाब 

विज्ञापन
Kisan Andolan News: Farmers angry with central government regarding Farn laws
सरदार बलकार सिंह - फोटो : अमर उजाला

किसानों को जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रोका जा रहा है। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसान अपनी मांग मनवाने के लिए गोली खाने को तैयार है। सरकार को चाहिए कि वे किसानों के हित में फैसले लें। किसान ही है, जो देश को आगे ले जाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। ऐसे में किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का प्रयास करने की बजाय सरकार को उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। - सरदार बलकार सिंह, अमृतसर, पंजाब 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed